{"_id":"59edd3674f1c1bc1678b6ea7","slug":"91508758375-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में नशे, हिंसा के मामले बढ़े: हिंदू जागरण मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में नशे, हिंसा के मामले बढ़े: हिंदू जागरण मंच
Updated Mon, 23 Oct 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कसौली (सोलन)। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक धर्मपुर के मनसा माता मंदिर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता विहिप जिला अध्यक्ष खेम सिंह कश्यप ने की। बैठक में मुख्य रूप से बजरंग दल के प्रदेश सहसंयोजक पवन समैला ने शिरकत की।
बैठक में संगठन के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इसमें नवंबर में प्रदेश स्तर पर चलने वाले बजरंग दल सदस्यता अभियान के तहत जिला में बजरंग दल भर्ती अभियान की योजना और मुख्य रूप से प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन की बैठक में रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन
बजरंग दल के प्रदेश सहसंयोजक पवन समैला ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना चाहिए। लगातार बढ़ती आतंकवादी घटनाएं, नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्याओं के मामले और उन पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों की सुरक्षा में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
प्रदेश में लव जेहाद के मामले भी लगातार बढ़े हैं जो हिंदू समाज के लिए चिंता का गंभीर विषय हैं। पवन समैला ने कहा की प्रदेश में होने जा रहे इन विधानसभा चुनावों में विहिप और बजरंग दल अहम भूमिका निभाएगा। बैठक में प्रदेश सहसंयोजक पवन समैला ने जिला के अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों की जानकारी ली।
बैठक में उन्होंने कहा कि बजरंग दल उन्हें समर्थन करेगा जो राजनीतिक दल हिन्दुत्व को समर्थन करेगा और जो हिंदू हित की बात करेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्याम भटनागर, पूर्व जिला मंत्री कृष्ण डोडा, जिला सहसंयोजक संजीव पराशर, जिला अखाडा प्रमुख सुरेंद्र कुमार, जिला सह अखाड़ा प्रमुख जितेंद्र सहीण, जिला सह सुरक्षा प्रमुख देवेंद्र, प्रखंड मंत्री बलवंत भट्टी, प्रखंड संयोजक सोहन लाल सहित अन्य जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।