{"_id":"614620848ebc3e3dce568ef1","slug":"90-thousand-cheated-from-the-person-of-subathu-in-the-name-of-loan-solan-news-sml384339780","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन के नाम पर सुबाथू के व्यक्ति से 90 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन के नाम पर सुबाथू के व्यक्ति से 90 हजार की ठगी
विज्ञापन
सोलन। सुबाथू के एक व्यक्ति से लोन के नाम पर 90 हजार की धोखाधड़ी हुई है। इसकी शिकायत व्यक्ति ने पुलिस को दी है। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नवीन कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी ज्वाला निवासी सुबाथू बाईपास रोड ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह सोलन की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। घर की आर्थिक परिस्थिति ठीक न होने के कारण उसने स्टेट लोन सर्विस मोहित ग्रोवर से लोन लेने के लिए आवेदन किया था।
इस दौरान उसने लोन के लिए अपना आधार कार्ड, पैनकार्ड, सैलरी स्लिप, अकाउंट स्टेटमेंट, बैंक चेक समेत अन्य दस्तावेज लोन के लिए दिए। मोहित ग्रोवर ने उसके दस्तावेजों का गलत प्रयोग कर नौ सितंबर को उसके खाते से 90 हजार की राशि किसी अन्य व्यक्ति के खाते में एईएफटी कर दी। ग्रोवर ने उसके नाम पर स्वीकृत लोन की राशि को किसी दूसरे व्यक्ति को देकर धोखाधड़ी की है। इसकी शिकायत पुलिस को दी है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।