फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   83.63 percent voting in the district, women ahead in the second phase too

Solan News: जिले में 83.63 प्रतिशत मतदान, दूसरे चरण में भी महिलाएं आगे

Fri, 29 May 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
पट्टा ब्लॉक में किया सबसे अधिक 87.29 फीसदी वोटिंग
विज्ञापन

कंडाघाट ब्लॉक में सबसे कम 79.22 फीसदी पड़े वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन-2026 के तहत जिला सोलन में द्वितीय चरण के निर्वाचन में कुल 83.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन जिला की कुल 86 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। इन पंचायतों में कुल 1,19,683 मतदाता में से 1,00,100 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल 60,976 पुरुष मतदाताओं में से 50,457 और कुल 58,707 महिला मतदाताओं में से 49,651 ने मतदान किया।
सोलन जिला में कुल मत प्रतिशत 83.63 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 82.74 और महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 84.57 रहा।
उन्होंने कहा कि विकास खंड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 16,489 मतदाताओं में से 13,406 ने मतदान किया। कुल 8,275 पुरुष मतदाताओं में से 6,735 और 8,214 महिला मतदाताओं में से 6,679 ने मतदान किया। सोलन में कुल मत प्रतिशत 81.30 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 81.38 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 81.31 रहा।
विज्ञापन

विकास खंड कंडाघाट की 10 ग्राम पंचायतों में कुल 11,028 मतदाताओं में से 9141 ने मतदान किया। कुल 5,639 पुरुष मतदाताओं में से 4718 और कुल 5389 महिला मतदाताओं में से 4423 ने मतदान किया। कंडाघाट में कुल मत प्रतिशत 82.89 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.67 और महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 82.07 रहा। विकास खंड धर्मपुर की 9 ग्राम पंचायतों में कुल 11,709 मतदाताओं में से 9,765 ने मतदान किया। कुल 5,993 पुरुष मतदाताओं में से 5,030 व कुल 5,716 महिला मतदाताओं में से 4,735 ने मतदान किया। धर्मपुर में कुल मत प्रतिशत 83.40 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.93 और महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 82.83 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में कुल 24,821 मतदाताओं में से 19,664 ने मतदान किया। कुल 12,560 पुरुष मतदाताओं में से 9811 व कुल 12,261 महिला मतदाताओं में से 9,853 ने मतदान किया। कुनिहार में कुल मत प्रतिशत 79.22 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 78.11 व महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 80.36 रहा।
विकास खंड पट्टा की 9 ग्राम पंचायतों में कुल 13,957 मतदाताओं में से 12,183 ने मतदान किया। कुल 7,105 पुरुष मतदाताओं में से 6,152 व कुल 6,852 महिला मतदाताओं में से 6,031 ने मतदान किया। पट्टा में कुल मत प्रतिशत 87.29 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 86.59 व महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 88.02 रहा।

विकास खंड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 41,679 मतदाताओं में से 35,941 ने मतदान किया। कुल 21404 पुरुष मतदाताओं में से 18,011 व कुल 20,275 महिला मतदाताओं में से 17930 ने मतदान किया। नालागढ़ में कुल मत प्रतिशत 86.23 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 84.14 व महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 88.43 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed