{"_id":"5c29fe8ebdec22569731189f","slug":"81546256014-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में आग से अस्पताल में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में आग से अस्पताल में छाया अंधेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार दोपहर को साथ लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने से अस्पताल में अंधेरा छा गया। इससे मरीजों का खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में होने वाले अन्य कार्य भी प्रभावित हुए। ट्रांसफार्मर में आग लगने से मरीजों को करीब एक घंटे तक ठंड में रहना पड़ा। अस्पताल के कई वार्डों में अंधेरा पसर गया। मरीजों को प्रयोगशाला में करवाए जाने वाले टेस्टों के लिए भी इंतजार करना पड़ा। लाइट जाने के काफी समय बाद अस्पताल में लगाए जनरेटर को चलाया गया। इसके बाद अस्पताल में आए मरीजों के साथ वार्डों में दाखिल मरीजों ने राहत की सांस ली। लाइट न होने से मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।
ट्रांसफार्मर में आग लगने से सोलन के चौक बाजार के व्यापारियों को भी अंधेरे में बैठना पड़ा। इससे उनका कारोबार ठप रहा। दोपहर को लाइट न होने से लोगों को भी खरीदारी में परेशानी उठानी पड़ी। नए साल को लेकर शहर में स्थानीय सहित बाहरी राज्यों के लोग आ रहे हैं। सोमवार की दोपहर को लाइट न होने से कारोबारियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि कुछ एक बड़े कारोबारियों ने इस दौरान अपने निजी जनरेटर को चलाकर इस कमी को पूरा कर लिया लेकिन छोटे कारोबारी बिना लाइट के ही बैठे रहे।
विज्ञापन
सोलन विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता मनीश आर्य ने बताया कि एकदम से विद्युत भार बढ़ने से ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते अस्पताल सहित अन्य आस पास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर समस्या को दुरुस्त कर दिया गया।
विज्ञापन