{"_id":"5c192f5ebdec2256c106d851","slug":"81545154398-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में गंदगी फैलाने पर प्रदूषण बोर्ड ने दिए नप और सहायक आयुक्त को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू में गंदगी फैलाने पर प्रदूषण बोर्ड ने दिए नप और सहायक आयुक्त को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू (सोलन)। जगह-जगह गंदगी फैला रहे स्क्रैप डीलरों के खिलाफ प्रदूषण विभाग ने सहायक आयुक्त और नगर परिषद परवाणू को नोटिस जारी कर जल्द कार्रवाई करने को कहा है। इसकी प्रति हिमुडा को भी दी गई है।
परवाणू में शुक्रवार शाम को एचपीएमसी के नजदीक उद्योगों के सामने कचरा गिराकर रात के अंधेरे में आग लगा दी गई और सुबह उसे जेसीबी की मदद से सुखना नाले में गिराकर मिट्टी से ढक दिया गया था। कचरा गिराने वाली कंपनियों का प्रदूषण विभाग ने चालान किया और वहां से कचरा हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन, कुछ अनजान लोगों ने उसमें आग लगाकर सुबह उसे नाले में ठिकाने लगा दिया। इस घटना के बाद प्रदूषण विभाग ने सहायक आयुक्त नगर परिषद व हिमुडा को नोटिस देकर जल्द कार्रवाई करने को कहा है।
अधिकतर स्क्रैप डीलर ऐसे हैं जो हिमुडा की जगह पर कब्जा कर स्क्रैप का काम कर रहे हैं। कुछ स्क्रैप डीलर हिमुडा से औद्योगिक प्लाट लेकर उसमें स्क्रैप का काम कर रहे हैं। स्क्रैप डीलरों को परवाणू में मिली छूट पर सभी विभागों की लचर प्रणाली दर्शा रही है। स्क्रैप डीलरों को नगर परिषद ने एक बैठक बुलाकर उन्हें पंजीकृत कराने को कहकर छोड़ दिया। वही हिमुडा ने औद्योगिक प्लाटों में स्क्रैप का काम करने वाले डीलरों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा का कहना है कि प्रदूषण बोर्ड का नोटिस मिल गया है। जिस पर नगर परिषद द्वारा जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद ऐसे लोगों का पता लगाएगी जो रात के अंधेरे में कूड़ा फेंककर उसमें आग लगा रहे हैं।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता अतुल परमार का कहना है कि सहायक आयुक्त व नगर परिषद को निर्देश दिए गए हैं कि गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जल्द व सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि शहर में फैल रही गंदगी को रोका जा सके। जिन उद्योगों के चालान कर सफाई के निर्देश दिए गए थे उनके बिजली और पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दे दिए गए हैं।