फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सुबाथू में छावनी परिषद ने कब्जाधारियों पर की कार्रवाई

सुबाथू में छावनी परिषद ने कब्जाधारियों पर की कार्रवाई

Mon, 04 Dec 2017 10:44 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
सुबाथू में छावनी परिषद ने कब्जाधारियों पर की कार्रवाई
सुबाथू में अवैध कब्जे उखाड़ते कमऱ्र्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
सुबाथू (सोलन)। छावनी परिषद सुबाथू में सोमवार को पुलिस बल की मौजूदगी में परिषद के कर्मचारियों ने सरकारी भूमि पर किए अवैध कब्जों को उखाड़ फेंका। हाईकोर्ट के आदेश के बाद छावनी परिषद ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले करीब 30 कब्जाधारियों को दो दिसंबर तक कब्जा हटाने का फरमान जारी किया था। इसके बाद कई लोगों ने अपने घर पर स्वयं ही हथौड़ा चलाकर अवैध कब्जे हटा दिए थे। लेकिन दर्जनों कब्जाधारियों ने छावनी परिषद के आदेशों को नजरअंदाज भी किया था। इसके बाद स्वयं परिषद ने इन कब्जों को हटाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को ऐसे कब्जाधारियों पर परिषद ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटा दिए हैं। हालांकि परिषद की इस कार्रवाई में किसी बड़े भवन पर कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बने शौचालय, सीढ़ियां और मंदिर पर भी हथौड़ा चलाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक परिषद की इस कार्रवाई के बाद छावनी के लोगों की समस्या बढ़ जाएगी। छावनी में सरकारी शौचालयों की हालत खस्ता है। ऐसे में घरों आगे से शौचालय टूटने के बाद खुले में शौच मुक्त छावनी कैसे रह पाएगी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई : तनु जैन
छावनी अधिशाषी अधिकारी तनु जैन के अनुसार हाई कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा इस कार्रवाई से पहले एक परिवार में दिव्यांग युवती की समस्या को देखते हुए परिषद ने अवैध शौचालय तोड़ने से पहले उन्हें मोबाइल शौचालय दिया है। अगर छावनी परिषद की कार्रवाई के दौरान ऐसे और लोगों की समस्या भी सामने आई तो परिषद राहत देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबाथू शहर में सुबह से मचा रहा हड़कंप
सुबाथू। सोमवार को सुबाथू पुलिस चौकी में दर्जनों पुलिस जवानों को देखकर लोगों में सुबह ही हड़कंप मच गया। पूरे बाजार में अवैध कब्जे पर छावनी की कार्रवाई की चर्चाओं से माहौल गर्माया रहा। ठीक 11.45 बजे छावनी परिषद के कर्मचारियों ने दर्जनों महिला और पुरुष पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में ऊपरले बाजार से अवैध निर्माण तोड़ना शुरू किया। करीब तीन बजे तक 12 लोगों के अवैध कब्जे तोड़े गए। हालांकि कुछ लोगों ने अवैध कब्जे टूटने पर कर्मचारियों को अपने घरों की मजबूरी भी सुनाई। लेकिन कर्मचारियों के लिए भी आदेशों का पालन करना जरूरी था।


बुजुर्ग महिला बोली, जूस तो पीकर आओ
सुबा (सोलन)। सुबाथू में अवैध कब्जों को हटाने की जली मुहिम के दौरान कुछ लोग रो भी पड़े। लोगों का कहना था कि उन्होंने काफी मेहनत से अपने घर बनाए हैं। लेकिन छावनी कर्मचारियों ने एक ही झटके में इन्हें तोड़ दिया। लेकिन कोर्ट के आदेशों की बात कहकर कर्मचारियों ने कब्जों को उखाड़ दिया। लोअर बाजार में एक बुजुर्ग महिला ने अपना स्नान घर टूटने के बाद रोते हुए कर्मचारियों को कहा की जो तोड़ना था तोड़ दिया, अब जूस तो पीकर जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed