फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   8 dengue patients found in Nalagarh hospital

नालागढ़ अस्पताल में डेंगू के आठ नए मरीज आए सामने

Thu, 07 Oct 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
8 dengue patients found in Nalagarh hospital
जोघों में बीएमओ डॉ. अजय पाठक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कार्यर्ताओ के साथ बैठक करते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। अस्पताल में दो दिन के भीतर डेंगू के आठ नए रोगी आए हैं। बुधवार को पांच और वीरवार को तीन नए रोगी आए हैं। अब नालागढ़ में रोगियों की संख्या बढ़ कर 15 हो गई है। बीबीएन में रोगियों की संख्या बढ़ कर 76 हो गई है। बद्दी अस्पताल में टेस्ट के लिए कार्ड नहीं मिलने के चलते पिछले कई दिनों से डेंगू की जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बीबीएन में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। बद्दी में प्रतिदिन पांच दर्जन से अधिक रोगी बुखार के आ रहे हैं लेकिन कार्ड उपलब्ध नहीं होने से डेंगू का एलिजा टेस्ट नहीं पा रहा है। यहां पर रोगी के केवल प्लेटलेट्स ही चेक कर उन्हें दवाई दी जा रही है। दो दिनों में आठ नए रोगी आए हैं। वीरवार को बुखार के रोगियों के 15 टेस्ट लगाए गए थे जिसमें तीन नए रोगी आए हैं। पांच बुधवार को आए थे।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. अजय पाठक ने कहा कि आशा वर्कर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को रोग के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इसका मच्छर खड़े पानी में पनपता है। इसलिए लोगों को कहा जा रहा है कि वह पानी जमा न रखें। अगर बाल्टी में पानी है उसे ढक कर रखें। बद्दी में कार्ड समाप्त होने पर कहा कि इसके लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही यहां पर कार्ड उपलब्ध हो जाएंगे। बुखार के रोगियों के सीबीसी टेस्ट की जाएगी जिसमें रोगी के प्लेटलेट्स देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दवाई खाने के बाद रोगी ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed