{"_id":"6ae88bbf5cb64dd8cb0a86df","slug":"780-grams-of-chitta-synthetic-drug-seized-from-a-car-near-mmu-gate-four-youths-arrested-solan-news-c-176-1-ssml1041-183611-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एमएमयू गेट के पास कार से 7.80 ग्राम चिट्टा बरामद, चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एमएमयू गेट के पास कार से 7.80 ग्राम चिट्टा बरामद, चार युवक गिरफ्तार
Tue, 03 Nov 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
सूचना पर एमएमयू सुलतानपुर गेट के पास पुलिस ने की कार्रवाई
अब पुलिस आरोपियों के खंगाला रही पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत चार युवकों को 7.80 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को एमएमयू सुल्तानपुर के गेट के पास खड़ी एक स्विफ्ट कार से पकड़ा। इस मामले में थाना धर्मपुर में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर की देर रात टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एमएमयू सुल्तानपुर के गेट के पास एक स्विफ्ट कार में कुछ संदिग्ध युवक बैठे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली तो उसमें सवार चार युवकों के कब्जे से 7.80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान संदीप ठाकुर निवासी गांव बैर की सेर, डाकघर चंबाघाट, कुनाल कुमार निवासी गांव कठार, डाकघर चंबाघाट, कर्ण ठाकुर निवासी गांव जखेड़, डाकघर दंधील, तहसील कंडाघाट और रजनीश निवासी झाजा, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन टी. एस. डी. वर्मा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।