{"_id":"5767db054f1c1bd773b47e53","slug":"733-consumer-electricty-connection-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागाढ़ के 733 उपभोक्ताओं के कटेंगे बिजली कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागाढ़ के 733 उपभोक्ताओं के कटेंगे बिजली कनेक्शन
ब्यूरो, नालागढ़ सोलन
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
बिजली बिलों का समय पर भुगतान न करने वाले विद्युत उपमंडल नालागढ़ के घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी हुए हैं।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिलों का समय पर भुगतान न करने वाले विद्युत उपमंडल नालागढ़ के घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी हुए हैं। बोर्ड की ओर से करीब 733 घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल अदायगी न करने को लेकर 15 दिनों का नोटिस दिया है। इन 15 दिनों में बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली को काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड को इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं से 18.18 लाख रुपये की धनराशि को वसूल करना है। इस पर उपभोक्ता कुंडली जमाए बैठे हैं। जानकारी के अनुसार यह बोर्ड की पिछले माह के बिजली बिलों की समय पर अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं की सूची है। इनमें एक हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक के बिल शामिल हैं। कनेक्शन काटने के बाद उपभोक्ताओं को रिकनेक्शन फीस भी अदा करनी होगी। विद्युत बोर्ड नालागढ़ के तहत दो सब-डिवीजन नालागढ़-वन और टू में लगभग 42 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड नालागढ़ के अधिशाषी अभियंता आरके धीमान ने कहा कि बोर्ड ने बिलिंग की 18.18 लाख धनराशि को वसूलने के लिए 733 उपभोक्ताओं को 15 दिन के नोटिस जारी कर बिल जमा करने की अंतिम मोहलत दी है। इसके उपरांत डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन