फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ में बनने वाले परिवहन निगम के बस अडडे के टेंडर कॉल

नालागढ़ में बनने वाले परिवहन निगम के बस अडडे के टेंडर कॉल

Thu, 27 Dec 2018 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ बस अड्डे का निर्माण जल्द
विज्ञापन

एचआरटीसी वर्कशॉप के सामने एक हजार हेक्टेयर भूमि पर बनेगा अड्डा, टेंडर मांगे
लोगों को मिलेगी बस अड्डे की सुविधा, 19 सितंबर 2017 को रखी गई है आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। परिवहन निगम नालागढ़ को जल्द ही बस अड्डे की सुविधा मिलने वाली है। नालागढ़ में बस अड्डे के निर्माण के लिए बस अड्डा प्राधिकरण ने टेंडर मांगे हैं। नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर एचआरटीसी वर्कशॉप के सामने 1000 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाले इस बस अड्डे पर 7.50 करोड़ की राशि खर्च होगी। बस अड्डा प्राधिकरण ने प्रथम चरण में इस दोमंजिला भवन निर्माण के लिए 3,53,55,568 रुपये के टेंडर कॉल किए हैं जिसमें भवन निर्माण सहित अन्य सिविल वर्क किया जाएगा। इस बस अड्डे के भवन निर्माण के लिए टेंडर कॉल कर दिए गए हैं। इस बस अड्डे के कई बार टेंडर कॉल किए गए, लेकिन इनवेस्टरों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब फिर से विभाग ने इसके टेंडर किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, बस अड्डे की पिछले कई सालों से चली प्रक्रिया के तहत इसका स्थल एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप चयनित कर परिवहन निगम के बस अड्डे के निर्माण के तहत इसका फेंसिंग का काम पूरा कर लिया है। इस स्थल को वाहनों की पार्किंग के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है जिनसे बाकायदा पार्किंग फीस भी वसूली जा रही है। बस अड्डे में बीस बस वेज, 15 बसों की पार्किंग, एक आइडल पार्किंग सहित 30 छोटे वाहनों की पार्किंग की सुविधा मुहैया होगी। वहीं यात्रियों के आराम के लिए महिला और पुरुष रेस्ट रूम के अलावा वातानुकूलित नए बस अड्डे में सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी प्रावधान रखा गया है। नालागढ़ क्षेत्र से प्रतिदिन 500 से 600 सरकारी व निजी बसों का आवागमन रहता है। एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के ही करीब 170 ट्रिप चलते हैं। इसके अलावा यहां करीब 200 निजी बसों के अलावा बाहरी जिलों की बसें व बाहरी राज्यों के डिपुओं की बसें यहां चलती हैं। बस अड्डे के अभाव से यात्रियों सहित बसों को खड़ा करने में भी भारी परेशानियां होती हैं जिससे अब निजात मिलने वाली है।
विज्ञापन

विधानसभा में रखा गया था मुद्दा
विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि उन्होंने नालागढ़ के बस अड्डे का मामला विधानसभा में प्रमुखता से रखा और इसके शिलान्यास के बाद निर्माण न होने के कारण लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। अब इस बस अड्डे के टेंडर कॉल कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बस अड्डे के निर्मित होने से निश्चित तौर पर जहां बस ठहराव को खुली जगह मिलेगी, वहीं लोगों को भी सुगमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3.54 करोड का टेंडर किया हैं कॉल
परिवहन विभाग के जीएम अनिल सेन ने कहा कि नालागढ़ बस अड्डे के 3.54 करोड़ का टेंडर कॉल कर दिए गए हैं। टेंडर होने के बाद ही इसका कार्य अवार्ड होगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में भवन निर्माण व अन्य सिविल वर्क होगा जबकि द्वितीय चरण में अन्य काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed