{"_id":"5b7ab9f542c792464109cf1f","slug":"71534769653-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी कुशल जेठी ने सोलन भाजपा मंडलाध्यक्ष को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी कुशल जेठी ने सोलन भाजपा मंडलाध्यक्ष को भेजा नोटिस
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। सदर भाजपा में मचा घमासान न्यायालय की चौखट तक जा पहुंचा है। शहर के कारोबारी और महा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी ने भाजपा मंडलाध्यक्ष को नोटिस भेजा है। इसमें कुशल जेठी को सदस्य ने बताने पर सवाल उठाए गए हैं। पिछले दिनों भाजपा मंडलाध्यक्ष रविंद्र परिहार ने कुशल जेठी के भाजपा का सक्रिय सदस्य होने से इंकार किया था।
साथ ही उन्हें नसीहत भी दी थी कि वे पार्टी की अधिकारिक गतिविधियों से दूर रहें। यह भी आह्वान किया था कि यदि वे सक्रिय रहना चाहते हैं तो पहले पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें। इस पर महा व्यापार मंडल और भाजपा के बीच घमासान शुरू हो गया था। कुशल जेठी ने इस मामले की शिकायत पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती से करने की बात कही थी। अब पूरे मामले में उन्होंने न्यायालय का सहारा ले लिया है। जेठी ने कहा कि वे भाजपा के बहुत पुराने कार्यकर्ता हैं और उन्हें इस तरह हटाया नहीं जा सकता है। भाजपा मंडलाध्यक्ष रविंद्र परिहार ने बताया कि वे पारिवारिक कारणों से क्षेत्र से बाहर हैं। इस वजह से नोटिस को पढ़ नहीं पाए हैं। उन्होंने बताया कि नोटिस उन्हें मिला है जिसका जवाब पढ़ने के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन