{"_id":"5a35320e4f1c1bd0408bd243","slug":"71513435662-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्की के भूमती में एनएसएस शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्की के भूमती में एनएसएस शिविर का शुभारंभ
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अर्की (सोलन)।
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ जीवन बीमा समाज क्लब के सदस्य हेमचंद शर्मा अध्यक्ष ने भूमती स्कूल में किया। महिला कार्यक्रम अधिकारी सरोज कुमारी ने सात दिवसीय शिविर में होने वाली कार्रवाई और गतिविधियों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शिविर में 27 छात्र और 31 छात्राएं भाग ले रहे हैं। भूतपूर्व कार्यक्रम अधिकारी लेखराज शर्मा ने स्वयंसेवकों से कहा कि हमें दूसरों का सहयोग करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर स्वयंसेवकों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि दस स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय पाठशाला का नाम रोशन किया। एनएसएस इकाई दिन दोगुनी रात चोगुनी उन्नति कर रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, बीडीसी सदस्य कांता वर्धन, ग्राम पंचायत प्रधान भुवनेश्वर शर्मा सहित स्कूल स्टाफ, बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन