फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   गश्त पर सोलन में मोटरसाइकिल पर निकलेगी पुलिस

गश्त पर सोलन में मोटरसाइकिल पर निकलेगी पुलिस

Sat, 09 Dec 2017 10:10 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
गश्त पर सोलन में मोटरसाइकिल पर निकलेगी पुलिस
bike thief
सोलन। पुलिस अब मोटरसाइकिल पर गश्त करती नजर आएगी। छोटी और तंग जगहों में समय पर पहुंचने के लिए पुलिस को आठ मोटरसाइकिल मिले हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मोटरसाइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल से पुलिस को गश्त करने में ज्यादा मदद मिल सकेगी। बताया कि मोटरसाइकिल की मदद से हाइवे के अलावा संपर्क मार्ग और शहर के अंदरूनी हिस्सों पर नियमित रूप से गश्त होगी।
विज्ञापन

आकर्षक डिजाइन में बनीं यह मोटरसाइकिल एक समय पर दो पुलिस कर्मियों को मौके पर पहुंचा देंगी। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल अन्य किसी वाहन से ज्यादा जल्दी घटनास्थल पर पहुंच सकेगी। इससे पीड़ित को पुलिस की मदद मिलने में आसानी होगी। हरी झंडी दिखाने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने सोलन शहर में नई मोटरसाइकिल पर गश्त की। इससे पूर्व सोलन में पुलिस महिलाओं के लिए विशेष वाहन का प्रबंध कर चुकी है। इस वाहन की मदद से सिर्फ महिलाओं को तत्काल मदद पहुंचाई जाती है। महिला सुरक्षा वाहन के बाद मोटरसाइकिल प्रदान करना सुरक्षा मुुुहैया करवाने के मकसद से दूसरा बढ़ा कदम माना जा रहा है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि इसके परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed