फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   70 ward members are set to be elected unopposed in 26 panchayats of Dharampur.

Solan News: धर्मपुर की 26 पंचायतों में 70 वार्ड सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय

Wed, 13 May 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
उपप्रधान का एक और वार्ड सदस्यों के तीन नामांकन रद्द
विज्ञापन

प्रत्याशी आज और कल नाम ले सकेंगे वापस
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर की 26 पंचायतों के सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की जांच की। इस दौरान जंगेशू पंचायत के उपप्रधान पद के लिए एक नामांकन रद्द किया गया। वार्ड सदस्य पद के लिए जंगेशू, टकसाल और नारायणी पंचायतों से एक-एक नामांकन रद्द हुआ। कुछ पंचायतों में वार्ड सदस्य पद के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल होने के कारण करीब 70 वार्ड सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। 15 मई को निर्विरोध चुने गए वार्ड सदस्यों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
इसके अलावा पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच एसडीएम कसौली और तहसीलदार कसौली ने की। इसमें सभी नामांकन सही पाए गए। अब 14 और 15 मई को प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे। बता दें कि नामांकन पत्र दाखिल करने और उनकी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद धर्मपुर ब्लॉक की 26 पंचायतों में प्रधान पद के लिए 129 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि उपप्रधान पद के लिए 142 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं। 174 वार्ड सदस्य पदों के लिए 294 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। पंचायत समिति के 16 पदों के लिए 67 प्रत्याशी और जिला परिषद के दो पदों के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

धर्मपुर खंड के निर्वाचन अधिकारी धनीराम पंवर और पंचायत निरीक्षक राजेंद्र पंवर ने बताया कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 15 मई को शाम 3:00 बजे है। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed