{"_id":"684ff9b1e62062554b0c92a8","slug":"70-students-applied-for-admission-in-dharampur-college-solan-news-c-176-1-ssml1041-146337-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर कॉलेज में 70 विद्यार्थियों ने किया प्रवेश के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर कॉलेज में 70 विद्यार्थियों ने किया प्रवेश के लिए आवेदन
विज्ञापन
दाखिले के लिए 19 जून अंतिम तिथि, 20 को जारी होगी मेरिट सूची
24 जून से कॉलेज में शुरू हो जाएंगी कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। डिग्री कॉलेज धर्मपुर में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रथम में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत अभी तक 70 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन कर दिया हैं। इसमें 40 विद्यार्थियों ने कला और 30 ने वाणिज्य संकाय के लिए आवेदन किया हैं। कॉलेज प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कश्यप ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 19 जून तक चलेगी। जिसके बाद मेरिट लिस्ट समेत फीस जमा होगी। कॉलेज में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिक्षकों की टीमें भी गठित की हैं। ये टीमें कॉलेज में आने वाले नए विद्यार्थियों का सहयोग प्रवेश प्रक्रिया समेत अन्य समस्याओं को दूर करने में सहायता कर रही हैं। आवेदन के बाद पहली मेरिट सूची 20 जून को 5:00 बजे के बाद जारी की जाएगी। इस दौरान मेरिट सूची में शामिल किए विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी। 24 जून से कॉलेज में कक्षाएं भी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि धर्मपुर कॉलेज को अपना नया भवन मिल गया है। यहां पर विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन सुविधा मिलेगी।