फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   6,962 voters will cast their votes in Nalagarh Municipal Council.

Solan News: नप नालागढ़ में 6,962 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

Fri, 15 May 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
9 वार्डों में दो अति संवेदनशील व एक संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। 17 मई को होने वाले निर्वाचन में नगर परिषद नालागढ़ के सभी 9 वार्डों में कुल 6,962 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि कुल मतदाताओं में से 3,393 पुरुष, 3,568 महिला तथा एक अन्य मतदाता हैं। नगर परिषद नालागढ़ में मतदान के लिए कुल 9 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।


उन्होंने कहा कि मतदान सुबह 7:00 से शाम 3:00 बजे तक आयोजित होगा। वार्ड-1 अस्पताल वाला में कुल 796 मतदाता हैं। इनमें 399 पुरुष और 397 महिला मतदाता हैं। इसमें कन्या स्कूल नालागढ़ मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। वार्ड-2 फाटकवाला में कुल 795 मतदाता हैं। इनमें 396 पुरुष व 399 महिला मतदाता हैं। इसके लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय नालागढ़ में मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। वार्ड-3 हरिजनवाला में कुल 905 मतदाता हैं। इनमें 446 पुरुष व 459 महिला मतदाता हैं। इसका प्राइमरी स्कूल नालागढ़ में मतदान केंद्र स्थापित किया है। वार्ड-4 मियां साहिबवाला में कुल 605 मतदाता हैं। इनमें 291 पुरुष व 314 महिला मतदाता हैं। प्राइमरी स्कूल नालागढ़ में मतदान केंद्र होगा। वार्ड-5 जैनियावाला में कुल 737 मतदाताओं में 358 पुरुष व 379 महिला हैं। पुराना बाजार स्थित कन्या प्राइमरी स्कूल नालागढ़ में मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। वार्ड-6 बजाजावाला में कुल 694 मतदाताओं में 323 पुरुष और 371 महिला मतदाता हैं। सामुदायिक भवन नगर परिषद नालागढ़ में मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। वार्ड-7 घईयांवाला वार्ड में कुल 911 मतदाताओं में 448 पुरुष व 463 महिला हैं। बीबीएनडीए कार्यालय में इसके वोट पड़ेंगे। वार्ड-8 बस्सियांवाला में कुल 711 मतदाताओं 336 पुरुष और 375 महिला मतदाता हैं। कन्या स्कूल नालागढ़ में इसके वोट पड़ेंगे। वार्ड-9 वैदावाला में कुल 808 मतदाताओं 396 पुरुष, 411 महिला और एक अन्य मतदाता हैं। आईटीआई नालागढ़ मतदान केंद्र यहां स्थापित किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि वार्ड-3 हरिजनवाला के मतदाताओं के लिए खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी नालागढ़ में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नालागढ़ और वार्ड-7 घईयांवाला के मतदाताओं के लिए बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास कार्यालय का मतदान केंद्र अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इसके अलावा वार्ड-9 वैदावाला के मतदाताओं के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ मतदान केंद्र को संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed