{"_id":"681f98897fa79919ab0c3f23","slug":"68-students-of-baha-school-got-free-bus-service-facility-solan-news-c-176-1-ssml1041-143595-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बाहा स्कूल के 68 विद्यार्थियों को मिली निशुल्क बस सेवा की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बाहा स्कूल के 68 विद्यार्थियों को मिली निशुल्क बस सेवा की सुविधा
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
बाहा स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों को दिए एचआरटीसी बसों के मुफ्त पास। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाहा के 68 छात्र-छात्राओं को एचआरटीसी की बसों में निशुल्क आने-जाने की सेवा मिलेगी। यह सुविधा 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। बाहा स्कूल में 175 बच्चे हैं। स्कूल में कई बच्चे 9-9 किमी दूर से आते हैं। इन बच्चों की स्कूल की दूरी को देखते हुए स्कूल प्रशासन हर वर्ष अपने प्रयासों से बच्चों के यह सुविधा मुहैया कराता है। इससे एक तो स्कूल में बच्चों की संख्या बनी रहती हैं,वहीं बच्चों को आने-जाने में समय की बर्बादी नहीं होती है।बाहा स्कूल ने 68 बच्चों को बस पास जारी कर दिए हैं। जिससे अब बच्चे आसानी से स्कूल पहुंच रहे हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य राम प्यारा गौड़ ने बताया कि अभिभावकों को बच्चों के बस पास बनवाने के लिए एचआरटीसी कार्यालय नालागढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़े। बल्कि स्कूल प्रशासन ने अपने तौर पर बच्चों से फोटो इत्यादि लेकर एचआरटीसी दफ्तर में जाकर बस पास बनवाए। यह सुविधा गांव कासला, भीनी जोड़ी, गलोट, गुज्जरहट्टी, नालभासरा की तरफ से आने वाले बच्चों को मिली। इस सुविधा से बच्चों के साथ साथ बच्चों के अभिभावक बेहद प्रसन्न हुए।
ओमपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।