फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दो सप्ताह में उखड़ गया मिनी सचिवालय मार्ग, 12 लाख रुपये से हुआ था पक्का

दो सप्ताह में उखड़ गया मिनी सचिवालय मार्ग, 12 लाख रुपये से हुआ था पक्का

Tue, 27 Nov 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
दो सप्ताह में ही उखड़ गया मिनी सचिवालय मार्ग
विज्ञापन

12 लाख से हुआ था पक्का, निर्माण से पहले ठीक नहीं की थी पानी की लीकेज
रोजाना गुजरती हैं उपायुक्त समेत तमाम बड़े अधिकारियों की गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। 12 लाख रुपये की लागत से नए सिरे से तैयार किया गया सोलन माल रोड से मिनी सचिवालय मार्ग दो सप्ताह में ही उखड़ना शुरू हो गया है। दो सप्ताह पहले इस मार्ग का काम जोर शोर से किया गया था। नई सतह बिछाकर सड़क को सपाट बनाया गया, लेकिन कार्य से पहले जगह-जगह से सरकारी और निजी पानी की पाइपों की लीकेज को रोका नहीं गया। अब दो सप्ताह के अंदर ही सड़क उखड़नी शुरू हो गई है। इस कारण सारी बजरी सड़क में एकत्र होने लग गई है। इससे वाहन चालकों खासकर दोपहिया चालकों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। जानकारी के अनुसार दो सप्ताह पूर्व मिनी सचिवालय को जाने वाला यह मार्ग खस्ताहल में था। इस कारण लोगों सहित वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन इसके बाद रहागीरों सहित अन्य लोगों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस मार्ग को सही करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग को नए सिरे से तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया था। जिसमें लोनिवि की ओर से पहले मार्ग की खुदाई कर इसमें गटका बिछा कर इसे सपाट कर इसके ऊपर बजरी और तारकोल बिछाया गया है, लेकिन दो सप्ताह में ही यह मार्ग जगह-जगह से उखड़ने लग गया है। यहां पर कभी भी दोपहिया वाहन स्किड होकर गिर सकते हैं, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है।

इनसेट...
पानी की लीकेज से टूटा मार्ग
लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ एलपी महाजन ने बताया कि पानी की लीकेज के कारण दो-तीन जगहों से मार्ग उखड़ने का मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि मार्ग को पक्का करने के लिए संबंधित विभागों सहित निजी पाइप लाइन के मालिकों को सूचित किया गया था कि यदि उनकी लाइन लीक हो रही है तो उसे सही करवा लें, लेकिन इसके बाद भी यह कार्य नहीं किया गया और अब पानी की लीकेज से मार्ग उखड़ गया है, जिसे जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed