फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया अर्की अस्पताल का औचक निरीक्षण

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया अर्की अस्पताल का औचक निरीक्षण

Wed, 21 Nov 2018 09:51 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया
विज्ञापन

अर्की अस्पताल का औचक निरीक्षण
अस्पताल की टपकती छत पर जताई चिंता, ठेकेदार को भुगतान न करने को कहा
अस्पताल के सुधार के लिए विधायक निधि से जारी किए एक लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अर्की अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस बीच स्थानीय नेताओं ने डॉक्टरों की कमी का हवाला देकर पूर्व मुख्यमंत्री से डॉक्टरों के पदों को भरने की मांग की और अस्पताल की दयनीय हालत के बारे में बताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी डॉक्टर रूम में जाकर सबकी बातें सुनीं तथा डॉक्टर और नर्सों के खाली पदों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में भवन का निर्माण किया गया था और डॉक्टरों की भी तैनाती की गई थी, लेकिन दुख की बात है कि यहां पर पिछले कई महीनों से डॉक्टरों के कई पद खाली चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की तैनाती के समय यहां ओपीडी 400 के करीब होती थी। जो मात्र डेढ़ सौ के आसपास तक सीमित रह गई है । स्थानीय नेताओं ने अस्पताल की दिन प्रतिदिन हो रही दयनीय हालत के बारे में भी पूर्व मुख्यमंत्री को बताया। इन नेताओं ने कहा कि आए दिन यहां लिफ्ट खराब रहती है तथा पिछले दिनों कैंप के दौरान कई डॉक्टर लिफ्ट में ही फंस गए, जिन्हें काफी देर बाद निकाला गया। इन नेताओं ने कहा कि नवनिर्मित भवन की कई दिनों से छत टपक रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इसे जल्दी ठीक करने के आदेश दिए और उन्होंने यह भी कहा कि जब तक अस्पताल का कार्य पूरा नहीं हो जाता, संबंधित ठेकेदार को बकाया राशि न दी जाए और शेष बचे कार्यों को पूर्ण करवाने के आदेश दिए। उन्होंने छत की रिपेयर करने के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की भी बात कही। बीएमओ को जेनरेटर को सुचारु रूप से चलाने के आदेश दिए। इससे पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री ने जैसे ही अस्पताल में प्रवेश किया ओपीडी के बाहर लाइट न होने के चलते ही अधिकारियों को लताड़ लगा दी तथा स्थानीय अधिकारियों को इसे इसकी मरम्मत कराने के लिए कहा। इस मौके पर संजय अवस्थी, जैनव चंदेल, सतीश कश्यप, अमर चंद पाल, सजय ठाकुर राजसंद्र ठाकुर, अनुज गुप्ता, गौरव ठाकुर सुमित जेपी ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed