डिपुओं, दुकानों के औचक निरीक्षण के निर्देश, समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के दौरान दी हिदायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में विभिन्न विभागों की 20 सूत्रीय कार्यक्रम संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कार्यक्रम से संबंधित बजट का अनुमोदन भी किया गया। इसमें वित्त वर्ष 2018-19 में विभिन्न योजनाओं पर कुल 327.52 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने की। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे योजना कार्यान्वयन में व्यवहारिकता अपनाएं।
इस मौके पर मंत्री सैजल ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को जिले में उचित मूल्य की दुकानों के साथ-साथ अन्य संस्थानों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
इसमें विभिन्न खाद्य वस्तुओं के नमूने एकत्र कर परीक्षण करवाते रहें। इसके अलावा विभिन्न उचित मूल्य की दुकानों में पीओएस मशीनों में कनेक्टिविटी के संबंध में बीएसएनएल से मामला उठाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखें और क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत करें। वहीं डिपुओं और दुकानों के औचक निरीक्षण के निर्देश भी दिए गए।
बैठक को त्रैमासिक रूप में आयोजित करने के निर्देश
मंत्री ने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा बैठक त्रैमासिक रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक वास्तविक कार्य एवं गुण-दोष के आधार पर आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी बैठकों में पूर्ण जानकारी के साथ आएं। इसके अलावा बैठक में निर्देश दिए कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत श्रम भुगतान समय पर सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत किए जाने वाली सभी कार्यों की जानकारी लोगों को होनी चाहिए।
आवास निर्माण के लिए जल्द भूमि प्रदान करने की रखी मांग
सोलन के विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आग्रह किया कि जिले में महिला स्वयं सहायता समूहों को ग्राम स्तर पर विपणन की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने भूमिहीन व्यक्तियों को आवास निर्माण के लिए शीघ्र भूमि आबंटित करने की मांग भी की। मंत्री ने निर्देश दिए कि भूमिहीन व्यक्तियों को पात्रता के आधार पर 2 एवं 3 बिस्वा भूमि आबंटित करने के लिए सभी आवेदनों की शीघ्र छंटनी करें तथा पात्र व्यक्तियों की अलग सूची तैयार करें।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर उपायुक्त सोलन विनोद कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर, नालागढ़ के पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष केएल ठाकुर, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा के प्रदेश सचिव एवं अर्की से विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार रहे रतन सिंह पाल, सोलन से विधानसभा चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप, समिति के गैर सरकारी सदस्य तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।