{"_id":"5adcc1164f1c1b61098b5d90","slug":"61524416790-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप 10 करोड़ से संवारेगी शहर के पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप 10 करोड़ से संवारेगी शहर के पार्क
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर के मुख्य पार्क सहित अन्य छोटे पार्कों के जल्द ही अब अच्छे दिन आने वाले हैं। नगर परिषद ने इस वर्ष शहर के पार्कों के सुंदरीकरण व मरम्मत के लिए 10 करोड़ का प्रावधान रखा है।
हर वार्ड में एक नया पार्क बनाने की भी योजना है। नप जल्द ही पार्कों की हालत सुधारने के लिए कार्य शुरू करने जा रही है।
शहर के सभी पार्कों की दशा को सुधारा जाएगा। इससे पार्कों में लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत सबसे पहले शहर के मुख्य तीन पार्कों को संवारने का कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। इन पार्को की हालत सुधारने के लिए कमेटी ने पर्यटन व उद्यान विभाग से सुझाव मांगे हैं। शहर के पार्कों में लोगों को आधुनिक सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा। शहर के जवाहर पार्क, चिल्ड्रन पार्क व मोहन पार्क में अभी तक आधा अधूरा कार्य ही किया गया है। नगर परिषद ने बजट में पार्कों की हालत सुधारने व हर वार्ड में पार्क बनने के लिए करीब दस करोड़ का प्रावधान किया है। पार्कों को किस तरह से सुधारा जाएगा इसके लिए नगर परिषद अभी प्लान तैयार कर रही है।
नगर परिषद ने शहर के मुख्य जवाहर पार्क में लोगों के लिए योग सेंटर, टेनिस कोर्ट, ट्रैक बनेगा। वहीं शहर के चिल्ड्रन पार्क में बच्चों के लिए नए झूले और नया फव्वारा लगाने की योजना है। अभी यह सभी कार्य अधर में लटके हुए हैं। वहीं हर एक वार्ड में पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन
शहर के मुख्य तीन पार्कों की हालत सुधारने के लिए पिछले वर्ष बजट में एक करोड़ का प्रावधान किया गया था। लेकिन अभी तक पार्क का कोई भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है। पार्कों को सुधारने के लिए कमेटी ने इस बार 10 करोड़ का प्रावधान कर लिया है।
शहर के पार्कों में बेहतर सुविधाएं देने के लिए बजट में दस करोड़ का प्रावधान किया गया है। शहर के हर वार्ड में एक पार्क बनाने की योजना है। पार्कों की स्थिति सुधारने के लिए पर्यटन विभाग व उद्यान विभाग से सुझाव मांगे गए हैं।