फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   रेल मंत्रालय ने बद्दी में तलाशे वेंडर, उद्यमियों के लिए खोले द्वार

रेल मंत्रालय ने बद्दी में तलाशे वेंडर, उद्यमियों के लिए खोले द्वार

Fri, 13 Apr 2018 07:49 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
रेलवे मंत्रालय के साथ कीजिए कारोबार : लोकेश
विज्ञापन

बद्दी में उद्यमियों के साथ साझा किए अनुभव
रेल मंत्रालय ने बद्दी में तलाशे वेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। भारतीय रेलवे ने हिमाचल प्रदेश के उद्योग जगत को अपने साथ जोड़ने के लिए वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें दो दर्जन से ज्यादा उद्यमियों ने भाग लिया। रेलवे के आरडीएसओ विभाग के निदेशक लोकेश सिंह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बीबीएनआईए के अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने की। लघु उद्योग भारती के प्रांतीय सीनियर वाइस प्रेजीडेंट एनपी कौशिक और निदेशक स्टोर एसके वर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। लोकेश सिंह ने उपस्थित उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप भारत सरकार के प्रमुख रेलवे मंत्रालय के साथ व्यापार कीजिए और इसमें उद्योग विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। आप हमारी मांग के अनुसार माल बनाकर दीजिए और समय पर अपना भुगतान लीजिए। निदेशक स्टोर एसके वर्मा ने वेंडर बनाने के लिए किए जाने वाले उद्योग पंजीकरण का तरीका प्रोजेक्टर के माध्यम से सरल तरीके से समझाया। वर्तमान में रेलवे के साथ कार्य कर रहे बद्दी के उद्योगों के प्रतिनिधियों राईन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट हेड किशोर शर्मा और फैवले इंडिया काठा के सतनाम सिंह ने रेलवे के साथ अपने एक दशक के अनुभवों को साझा किया। राईन उद्योग के एमडी केएस गोयल ने बताया कि हम 25 साल से रेलवे के साथ सफलतापूर्वक काम रहे हैं, जिससे हमारे व्यापार में अथक वृद्धि हुई है। इस अवसर पर बीबीएनआईए उद्योग संघ के अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेत्र प्रकाश कौशिक, राईन उद्योग के मैनेजर प्लांट हेड किशोर शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed