फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   स्कूलों को जल भंडारण टैंक साफ करने के आदेश

स्कूलों को जल भंडारण टैंक साफ करने के आदेश

Wed, 29 Nov 2017 10:13 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों को जल भंडारण टैंक साफ करने के आदेश
water management - फोटो : demo
सोलन। प्रशासन ने जिला के सभी सरकारी स्कूलों को जल भंडारण टैंकों की सफाई के निर्देश दिए हैं। विभाग के निर्देशों के मुताबिक जिन स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा उनमें यह अभियान छेड़ा जाएगा। प्रशासन ने 15 दिसंबर तक सभी जल भंडारण टैंकों को साफ करने को कहा है। टैंक की साफ सफाई के बाद स्कूल प्रबंधकों को प्रमाणपत्र भी लेने होंगे। यह प्रमाणपत्र शिक्षा उपनिदेशक कार्यालयों में जमा करवाए जाएंगे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन संदीप नेगी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूलों में अक्सर दूषित पेयजल की शिकायतें आती हैं। सर्दियों में छात्रों को छुट्टियां रहेंगी इस दौरान टैंकों को पूरी तरह से खाली किया जा सकता है। टैंक खाली होने के बाद उनकी सफाई कैसी हुई इस बारे में अधीनस्थ कार्यालयों से प्रमाणपत्र हासिल करने होंगे। इसे टैंकों की साफ-सफाई की पुष्टि होगी। दोबारा से जल भंडारण के दौरान टैंक में क्लोरीन डाली जाएगी ताकि पेयजल स्वच्छता बनी रहे। सोलन में ज्यादातर स्कूल शीतकालीन सत्र के हैं। जहां दिसंबर माह में अवकाश हो जाता है। इन स्कूलों में जल भंडारण टैंकों की सफाई लंबे समय से नहीं हो पा रही है और स्कूल खुले होने की वजह से टैंकों को खाली भी नहीं किया जा सकता है। ऐसे में प्रशासन ने 15 दिसंबर तक का समय निर्धारित कर हजारों छात्रों के लिए एक बड़ी पहल की है।
विज्ञापन


उपनिदेशक को लेने होंगे प्रमाणपत्र : एडीएम
अतिरिक्त दंडाधिकारी संदीप नेगी ने बताया कि सोलन जिला के उपनिदेशक उच्च शिक्षा तथा प्रारंभिक शिक्षा को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के प्रत्येक विद्यालय के जल भंडारण टैंक 15 दिसंबर तक साफ करवाए जाएं। सभी कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि जल भंडारण टैंक साफ करवाने के संबंध में अपने अधीनस्थ कार्यालयों से प्रमाणपत्र भी प्राप्त करें। उपनिदेशक उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा जल भंडारण टैंकों की सफाई के संबंध में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य अथवा मुख्य अध्यापक से प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed