फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   60 Buses run in solan on diwali

दिवाली पर आपको 60 अतिरिक्त बसें पहुंचाएंगी घर

Thu, 27 Oct 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 27 Oct 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
60 Buses run in solan on diwali
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने दीपावली पर्व के दौरान स्पेशल बसों में यात्रा करने वालों को तोहफा दिया है। - फोटो : demo pic

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने दीपावली पर्व के दौरान स्पेशल बसों में यात्रा करने वालों को तोहफा दिया है। अब इन बसों में डेढ़ गुणा के बजाय 20 फीसदी अतिरिक्त किराया लगेगा। जिला में दिवाली पर्व के उपलक्ष्य पर हिमाचल पथ परिवहन निगम लोगों और कामगारों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 60 स्पेशल बसें चलाएगा। इसमें कुछ बसें 29 को तो कुछ बसें 30 अक्तूबर से सेवाएं देना शुरू करेंगी। यात्रियों की मांग के आधार पर बसें रूटों पर दौड़ेंगी।

विज्ञापन


सोलन, परवाणू, बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में उद्योगों में कार्य करने वाले कामगार दिवाली अवकाश पर शुक्रवार और शनिवार को ही अपने घरों को रवाना हो रहे हैं। सबसे अधिक 40 बसें बद्दी के लिए रिजर्व रखी हैं। इसके अलावा सोलन और परवाणू से 10-10 बसें चलेंगी। इनकी संख्या डिमांड के मुताबिक बढ़ाई जा सकती हैं। यह सभी सभी बसें विभिन्न डिपुओं से ऊना, मंडी, दिल्ली, अंबाला, चंडीगढ़, बिलासपुर और चंबा को सीधी जाएंगी। इसे शिमला से जोड़ा गया है। दिवाली पर्व पर चलाई जा रही स्पेशल बसों में निगम डेढ़ गुना किराया वसूला है लेकिन दिवाली पर साधारण बसों के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक किराया ही लेगा।
विज्ञापन

 
लोगों की सुविधा के लिए चलाईं बसें
सोलन डिपो के आरएम डीके नारंग, नालागढ़ डिपो के सुरेश धीमान और परवाणू के सुनील कुमार ने बताया कि नाइट ड्यूटी करने वाले कामगार शनिवार सुबह दिवाली मनाने के लिए अपने अपने घरों को रवाना होंगे। बसों के रूट तय नहीं किए हैं। बताया कि जहां से लोगों की अधिक मांग होगी उन्हीं रूटों पर इन बसों को चलाया जाएगा। इसे देखते हुए निगम ने अतिरिक्त बसें संचालित की हैं। बताया कि यह बसें अभी कामगारों को छोड़ने के लिए लगाई गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed