फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   6 persons in close contact of corona positive cleric found positive in Arki

अर्की में पंडित के संपर्क में आए छह लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 05 Aug 2020 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
अर्की/नालागढ़(सोलन)। उपमंडल अर्की और बद्दी में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर दस्तक दी है। उपमंडल अर्की की पलोग और रोहांज जलाणा पंचायत में बुधवार को कोरोना के छह नए मामले आए हैं। ये सभी लोग यहां पहले पॉजिटिव निकले पंडित का काम करने वाले बुजुर्ग के प्राथमिक संपर्क में आने से संक्रमण की चपेट में आए हैं। प्रशासन ने सभी कोरोना पॉजिटिव लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पुरोहित का काम करने वाले 78 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव आए थे। इन्हें बीते शुक्रवार को बद्दी के काठा में शिफ्ट कर दिया था। उसके बाद प्रशासन ने उनका यात्रा इतिहास जांचने के बाद एक दर्जन लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें से छह लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव आए पूर्व प्रधान पंडित का काम भी करते हैं। सूत्रों के मुताबिक वह शादी समारोह में साथ लगते एक गांव में भी गए थे। वहां उनके संपर्क में आए चार लोग पॉजिटिव आए हैं जबकि दो लोग उनके पड़ोसी बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि होम क्वारंटीन किए उनके परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव लोगों को यहां से शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधान के संपर्क में आए अन्य लोगों को घर पर ही क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं। उधर, औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के दो कामगार कोरोना संक्रमित आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को कोविड अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed