फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   क्षेत्रीय अस्पताल में एंबुलेंस सेवा लड़खड़ाई, जीवीके कंपनी की चार गाड़ियां खराब

क्षेत्रीय अस्पताल में एंबुलेंस सेवा लड़खड़ाई, जीवीके कंपनी की चार गाड़ियां खराब

Tue, 30 Apr 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में एंबुलेंस सेवा
विज्ञापन

लड़खड़ाई, चार गाड़ियां खराब
दो एंबुलेंस के सहारे चल रहा काम, मरीज हो हरे परेशान
मरीजों को निजी गाड़ियों में ले जाने को मजबूर तीमारदार
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा हांफनी शुरू हो गई है। इस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि मरीजों को अस्पताल में आने और जाने के लिए निजी वाहनों को किराये पर हायर करना पड़ रहा है। इससे उन्हें मानसिक परेशानी के साथ आर्थिक परेशानी भी उठानी पड़ रही है।
अस्पताल में जीवीके कंपनी की ओर से चलाई जा रही 6 एंबुलेंस में से 4 एंबुलेंस खराब पड़ी हैं। इस कारण क्षेत्रीय अस्पताल का जिम्मा केवल दो एंबुलेंस के सहारे चल रहा है। इस कारण आए दिन मरीजों का समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। आलम यह है कि पूरे अस्पताल में मरीजों को सुविधा प्रदान करने के लिए सिर्फ एक छोटी और एक बड़ी एंबुलेंस ही अपनी सेवाएं दे रही हैं। लेकिन जीवीके कंपनी की ओर से काई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। मंगलवार को भी अस्पताल में पहुंचे मरीजों कर ऑटो या निजी गाड़ियों में ही अधिक पैसे देकर अपने घरों को जाना पड़ा। हालांकि जीवीके कंपनी की ओर से अस्पताल में चार एंबुलेंस के ठीक होने का दावा किया जा रहा है। अस्पताल में रोजाना भारी संख्या में मरीज इलाज करवाने के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें यहां से जाने के लिए 108 उपलब्ध ही नहीं हो पा रही है। इसी के साथ खराब पड़ी एंबुलेंस को अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन


मरम्मत के लिए भेजी है एंबुलेंस : पाल
जीवीके कंपनी के जिला प्रभारी रजनीश पाल ने बताया कि अस्पताल में जीवीके कंपनी की खराब पड़ी एंबुलेंस को ठीक करवाने के लिए भेजा है। बताया कि कंपनी की 3 गाड़ियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए एंबुुलेंस का प्रावधान किया जा रहा है, ताकि कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed