{"_id":"5cbca3aebdec22146325bd37","slug":"51555866542-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक चुनाव व्यय पर्यवेक्षकों को दायित्व बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक चुनाव व्यय पर्यवेक्षकों को दायित्व बताए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सहायक चुनाव व्यय पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त कार्यालय सोलन में किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, एसडीएम सोलन रोहित राठौर, नायब तहसीलदार निर्वाचन मोहिंदर ठाकुर और असिस्टेंट कंट्रोलर फाइनेंस रिगजिन नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यशाला के दौरान सहायक चुनाव व्यय पर्यवेक्षकों को चुनावी खर्च की निगरानी को लेकर उनके दायित्वों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक सहायक चुनाव व्यय पर्यवेक्षक भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक निर्धारित प्रपत्र बी6 पर अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग के व्यय पर्यवेक्षक को सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि सारे चुनावी खर्च पर निगरानी रखने के लिए सहायक चुनाव पर्यवेक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका है।
चुनावी खर्च की पूरी निगरानी रखने और अकाउंटिंग टीम के माध्यम से उसका पूरा ब्योरा तैयार करने का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक की निगरानी में होता है। उन्होंने कहा कि व्यय निगरानी के इस पूरे तंत्र में सहायक चुनाव व्यय पर्यवेक्षक, वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, अकाउंटिंग टीम, शिकायत निगरानी नियंत्रण केंद्र, मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति, फ्लाइंग स्क्वाड और स्टेटिक सर्विलांस टीम की निरंतर भागीदारी रहती है। इन सभी टीमों से राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार पर किए खर्च की निगरानी की जाएगी।