फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में 103 मरीजों ने करवाया सवा नौ लाख से उपचार

सोलन में 103 मरीजों ने करवाया सवा नौ लाख से उपचार

Fri, 04 Jan 2019 07:02 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Fri, 04 Jan 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। आयुष्मान भारत योजना के तहत सोलन जिला में 5,954 स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25,818 कार्ड होल्डर हैं जो आयुष्मान भारत में परिवर्तित होंगे। इसमें सोशल इकॉनोमिक कास्ट सेंसस 2011 के तहत चुने लोग शामिल हैं। इसमें 17 हजार 894 कार्ड होल्डर हैं। अभी तक कुल 43 हजार 712 कार्ड होल्डर में से दो महीनों के अंदर 5,954 लोगों ने कार्ड बनवाए हैं। अस्पताल में भर्ती 103 मरीज इसका लाभ उठा चुके हैं।इन मरीजों ने 9.18 लाख रुपये का लाभ बीमारी में उठाया है। इस योजना में पांच लाख तक के मुफ्त इलाज का प्रावधान है।

जानकारी के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने और इलाज का खर्चा कम करने के लिए कई प्रकार की स्कीमें बनाई हैं। इसके तहत कार्ड को निशुल्क में बनाया जा रहा है। बुधवार को भी सोलन अस्पताल में सैक के तहत छह कार्ड व राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में 59 लोगों के कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन


जो लोग आयुष्मान योजना में नहीं आए हैं, वे हिमाचल प्रदेश हेल्थ केयर योजना में कार्ड बनवा सकते हैं। हिम केयर योजना में बीपीएल, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, 70 वर्ष की आयु से अधिक वरिष्ठ नागरिक, मिड डे मील वर्कर, अंशकालिक कार्यकर्ता अनुबंध कर्मचारी को 365 रुपये और अन्य परिवारों को 1000 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दस्तावेज लाने होंगे
आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनवाने के लिए अस्पताल में भर्ती होने के समय लाभार्थी अपने साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड, पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। इस योजना में हिमाचल में 175 अस्पताल पंजीकृत हैं। इनमें 151 सरकारी और 24 निजी अस्पताल शामिल हैं। इन कार्डों को बनवाने के लिए लोक मित्र केंद्रों में संपर्क साधा जा सकता है।


रोजाना 65 से 70 लोग बनवा रहे कार्ड
सोलन अस्पताल में जिला समन्वयक रविंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक दो महीनों के अंदर जिले में पांच हजार 954 कार्ड बनाए हैं। अस्पताल में रोज 65 से 70 लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके तहत सालाना पांच लाख तक के इलाज का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed