{"_id":"5b799e2042c79246627aaad9","slug":"51534696992-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनिहार सब तहसील व अस्पताल में स्टाफ की कमी का मुददा गूंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुनिहार सब तहसील व अस्पताल में स्टाफ की कमी का मुददा गूंजा
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में गूंजा सब-तहसील
में स्टाफ की कमी का मुद्दा
विकास सभा कुुनिहार की बैठक में लोगों ने जताई आपत्ति
कहा, अस्पताल में भी स्टाफ की कमी से सेवाएं हो रहीं प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। विकास सभा कुनिहार की बैठक प्रधान धनी राम तनवर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुनिहार सब तहसील में स्टाफ की कमी के कारण कोई भी राजस्व कार्य न हो पाने का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों ने कहा कि नायब तहसीलदार हफ्ते में दो दिन के लिए आते हैं। स्टांप पेपर या एफेडेविट बनवाने के लिए अर्की जाना पड़ता है। ऐसा ही मंजर सिविल अस्पताल कुनिहार का भी है, जहां पर कोई भी सीनियर मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है, जबकि अभी हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से 65 एमडी चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। आपातकाल में सिविल अस्पताल में न तो 108 सुविधा है और न ही 102 की। कुनिहार सिविल अस्पताल के आसपास की करीब 25 पंचायतों का केंद्र है। सभा ने सरकार से कुनिहार सब तहसील में स्थायी स्टाफ मुहैया करवाने के मांग की है, साथ ही सिविल अस्पताल में एमडी चिकित्सक सहित अन्य चिकित्सकों के रिक्त पदों सहित तकनीकी स्टाफ के पदों को जल्द भरने की मांग की है। बैठक में गोपाल पंवर, बलवीर चौधरी, भागमल तनवर, दीप राम ठाकुर, राजेंद्र कंवर, बाबू राम तनवर, विनोद जोशी, जगदीश ठाकुर, प्रेम राज चौधरी, जगदीश सिंह, मोहन सिंह, अशोक कुमार, सोहन लाल, भगत राम, संत राम, गोविंद राम, लेख राम और देवी राम मेहता मौजूद रहे।