फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सेब सीजन के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू रखने के निर्देश

सेब सीजन के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू रखने के निर्देश

Wed, 08 Aug 2018 06:08 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
सेब सीजन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारु रखने के निर्देश
विज्ञापन

अब राजमार्ग पर वेवजह खड़े नहीं हो पाएंगे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। वर्तमान सेब सीजन के चलते सोलन से परवाणू तक राष्ट्रीय राजमार्ग को आवाजाही के लिए पूरी तरह सुचारु रखा जाएगा। उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने बुधवार को सेब सीजन में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए। विनोद कुमार ने कहा कि सेब सीजन के दौरान प्रदेश से बाहर विभिन्न मंडियों में सेब समय पर पहुंचाने के लिए विभिन्न सड़कों का रखरखाव आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि सीजन में सेब ले जाने के लिए प्रयुक्त किए जा रहे वाहन निर्बाध गति से गुजरें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए एहतियाती उपाय अपनाए जाएं। उपायुक्त ने कहा कि सेब सीजन और बारिश के मौसम में सोलन जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य संपर्क मार्गों को सुचारु रखने के लिए लोक निर्माण विभाग को उचित निर्देश जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अकारण वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह सुनिश्चित बनाया जाए कि एनएच पर किसी भी तरह की अमान्य गतिविधि न हो। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि होटल और ढाबा संचालकों से बैठक कर उन्हें स्वच्छता के संबंध में जागरूक बनाएं। उन्होंने सभी होटलों तथा ढाबों में समुचित संख्या में कूड़ेदान रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी विवेक चौहान, प्रदेश पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार, यातायात प्रबंधक परवाणू प्रदीप कुमार, उप अधीक्षक यातायात पुलिस चमन लाल, होटल एसोसिएशन चायल के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, अजय अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार वर्मा, विजय वर्मा, रमिंद्र बावा, इंद्रराज, जगमोहन ठाकुर, अनिल ठाकुर आदि उपस्थित थे।

प्रेशर हॉर्न बजाया तो एक हजार जुर्माना : एसपी
पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसदन शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने सेब सीजन को सुचारु रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी आवश्यक स्थानों पर समुचित संख्या में यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रक चालकों ने प्रेशर हॉर्न के प्रयोग पर एक हजार रुपये के चालान का प्रावधान है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात संबंधित सूचनाएं पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन एफएम चंडीगढ़, एफएम शिमला और एफएम शामती का सहयोग लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed