{"_id":"5a621b694f1c1b89268b54be","slug":"51516378985-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट संबंधी टेस्ट पहली मंजिल में करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट संबंधी टेस्ट पहली मंजिल में करने की मांग
Fri, 19 Jan 2018 09:59 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
log into your computer with heart scan
Link Copied
कुनिहार (सोलन)। विकास सभा कुनिहार की बैठक में कुनिहार अस्पताल में हृदय रोगों के टेस्ट प्रथम मंजिल में करवाने की मांग की गई। सभा के सदस्यों ने कहा कि हृदय रोगियों को अस्पताल की सीढ़ियां चढ़ने में काफी दिक्कत होती है। पहली मंजिल में टेस्ट उपकरण स्थापित होने से रोगियों को जहां तत्काल सुविधा मिलेगी वहीं इलाज भी जल्द होगा। बैठक सभा के प्रधान धनीराम तनवर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभा के सदस्यों ने सीएमओ सोलन से सिविल अस्पताल कुनिहार में हार्ट संबंधी रोगों के टेस्ट उपकरण अस्पताल की तीसरी मंजिल के बजाय प्रथम में करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई। सदस्यों ने कहा कि सीढ़ियां चढ़ते-चढ़ते कई बार मरीजों को सांसें थम जाती हैं। सभा ने कई सालों से अस्पताल में खाली पड़े डॉक्टरों के छह पदों को भरने और एंबुलेंस सुविधा मुहैया करवाने का आग्रह भी किया। बैठक में धनीराम तनवर, गोपाल पंवर, भागमल तनवर, दीपराम ठाकुर, राजेंद्र कंवर, ज्ञान ठाकुर, विनोद जोशी, बाबूराम तनवर, जगदीश ठाकुर और बलबीर चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।