{"_id":"5a3155ec4f1c1b3c3d8bd601","slug":"51513182700-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड में खास ख्याल रखें अपने दिल का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड में खास ख्याल रखें अपने दिल का
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
log into your computer with heart scan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन/सुबाथू (सोलन)। पहाड़ों में बरसात के बाद हुई बर्फबारी से पूरे क्षेत्र में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। ठंड के मौसम लोगों को सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। सर्दी के मौसम में शरीर की कोशिकाएं सिकुड़तीं हैं। ऐसे में हृदयघात का खतरा भी बढ़ जाता है। चिकित्सकों के मुताबिक सर्दियों में लोगों को अपने सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। चिकित्सकों के मुताबिक ठंड के दौरान जुकाम, खांसी, बुखार और हृदयघात की शिकायत काफी बढ़ जाती है। खून की नालियों में गट्ठे बनने से हृदयघात होने का खतरा रहता है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के मेडिसिन विशषेज्ञ डॉ. राजन उप्पल और सुबाथू के डॉ. सतींद्र कुमार के अनुसार सर्दियों के मौसम में दिल के रोगियों को काफी सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें समय-समय पर अपना ब्लड प्रेशर सहित अन्य टेस्ट करवा लेने चाहिए। पूरे दिन में दो से तीन बार गर्म पानी जरूर पीना चाहिए। सर्दियों में प्यास कम लगती है ऐसे में लोग पानी नहीं पीते। इससे शरीर में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। ऐसे में लोगों को पानी की मात्रा भी ठीक रखनी चाहिए। साथ ही हर रोज आधा घंटा पैदल जरूरत चलें। इससे आपका दिल सही रहेगा। रोज व्यायाम करें तथा जंक फूड न खाएं।
सोलन में बुधवार को हल्की बरसात के बाद पूरा दिन सूर्य देवता बादलों में लुक्का छुपी का खेल खेलता रहा। इस कारण तापमान में भी गिरावट आई। सर्द हवाओं के चलते बुधवार को सुबाथू बाजार में सन्नाटा छाया रहा। पहाड़ों में पहली बर्फबारी पड़ने के बाद बुधवार को सर्द हवाओं ने लोगों को शाम ढलते ही ठंड से बचने के लिए आग सेकने को मजबूर कर दिया। सर्दी बढ़ते ही शहर में गर्म वस्त्रों और हीटर तथा ब्लोर की खरीदारी भी बढ़ गई है। सर्दियां शुरू होते ही सुबाथू के रेडिमेड कपड़ा व्यापारियों ने युवाओं की पसंद के अनुसार दुकानों में गर्म वस्त्रों का स्टॉक भर दिया है। दुकानदार विजय शर्मा ने बताया कि अधिकतर युवा वर्ग लॉंग कोट, लेदर जैक्ट, जिप्पर, कैप और मफलरों की मांग रखते हैं। बुजुर्गों के लिए ऊनी वस्त्र, जेक्ट स्वेटर आदि का स्टॉक भरा हुआ है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार सर्दियां लंबी चलने के कारण गरम कपड़ों का कारोबार भी अधिक होगा।
विज्ञापन
सूरज के साथ शुरू करें अपनी दिनचर्या
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के मेडिसिन विशषेज्ञ डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि सर्दियों में हृदय रोगियों के लिए ज्यादा देखभाल करने की जरूरत होती है। ठंड बढ़ने पर खून जाम होने की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं। ऐसे में लोगों को सूर्य निकलने के बाद ही दिनचर्या शुरू करनी चाहिए। बताया कि शाम को सूर्य अस्त होने के बाद घर से निकलना भी खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा हमेशा गर्म पानी ही पीना चाहिए। सर्दी के मौसम में ठंडा पानी पीने से कई तरह की परेशानियां पेश आ सकती हैं। डॉ. राजन उप्पल के अनुसार घर से निकलते वक्त पूरा शरीर ढका होना जरूरी है। ऐसे कपड़े पहनने की जरूरत रहती है जो शरीर को गर्म रखें। कहा कि किसी भी कीमत पर शरीर का तापमान कम न होने दें। यदि किसी तरह कोई परेशानी, चलने-फिरने या सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही हो तो तत्काल डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।