फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   5 thousand CCTV cameras to be installed in BBN by the end of April 2022

बीबीएन में अगले महीने तक लगाए जाएंगे पांच हजार सीसीटीवी कैमरे

Thu, 17 Mar 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बीबीएन में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बद्दी पुलिस नई योजना तैयार कर रही हैै। बद्दी रिजन इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी स्कीम बनेगी। इसमें बीबीएन में लगाए गए 2300 सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाकर अगले माह तक पांच हजार किया जाएगा।
बीबीएन के प्रमुख स्थानों की मैपिंग की जाएगी और मोबाइल पर आधारित प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा जिससे हर गतिविधि पर सीसीटीवी का पहरा हो सके। एसपी मोहित चावला ने कहा कि इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट के तहत पुलिस हाईटेक होकर कार्य करेगी।
विज्ञापन

थर्ड आई पीपीपी मोड के तहत 2300 कैमरे लगाए थे जिसकी संख्या बढ़ाकर अगले माह तक पांच हजार करने का लक्ष्य रखा है। महिला जागृति अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत 13250 महिलाओं, छात्राओं को गांव-गांव और पंचायत स्तर पर जागरूक किया और उनको उनके अधिकार बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाई तो होगी कार्रवाई
एसपी मोहित चावला ने कहा कि पुलिस ने बहुत मामले हल किए और अपराधियों को दूरदराज के राज्यों से पकड़ा लेकिन इसमें देखने को आया कि मकान मालिकों ने इनका पंजीकरण नहीं करवाया था। उन्होंने बीबीएन के सभी मकान मालिकों को हिदायत दी की जल्द से जल्द अपने किराएदारों को पंचायत और थानों में पंजीकृत करवा दें।
एसपी बद्दी ने खनन ने कहा कि पिछले एक वर्ष में खनन 393 चालान किए जिसमें 62 लाख रुपये जुर्माना वसूला। अगर कोई भी व्यक्ति खनन करता है तो विभाग के साथ साथ खनन विभाग को भी दी जाए।

महिलाओं और बाल अपराधों में बेहतर काम
बद्दी पुलिस ने बाल संरक्षण एवं महिला उत्थान में बेहतर काम किया है। जिला से 156 बच्चे और महिलाएं गायब हुए थे जिनको ढूंढ निकाला है। 31 लड़कियों का बीबीएन एरिया से अपहरण हुआ था जिनको भी ढूंढकर लाया गया। डीएसपी साहिल अरोड़ा और डीएसपी मुख्यालय नवदीप सिंह उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed