फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   462 factories running without fire NOC to face action in Solan district

जिले में बिना फायर एनओसी चल रहे 462 उद्योग नपेंगे

Thu, 31 Mar 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में बिना फायर एनओसी के चल रहे उद्योगों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। आदेशक गृह रक्षा के निर्देशों पर अग्निशमन विभाग के करीब चार हजार उद्योगों के निरीक्षण में 462 बिना फायर एनओसी के पाए गए। इनमें सबसे अधिक छोटे-बड़े उद्योग बीबीएन क्षेत्र के हैं। आदेशक गृह रक्षा ने उद्योगों की सूची तैयार कर कार्रवाई के लिए उद्योग प्राधिकरण चंबाघाट, एसपी बद्दी और सोलन को भेज दी है। इसमें आगामी कार्रवाई पुलिस प्रशासन और उद्योग प्राधिकरण की ओर से की जाएगी।
जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ रही आग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अग्निशमन विभाग सख्त हो गया है। कमांडेंट होमगार्ड से जारी निर्देशों के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने उद्योगों का निरीक्षण किया है। इसमें उद्योग संचालकों की लापरवाही ऐसी है कि उद्योगों में आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम ही नहीं हैं। हैरत है कि जिले में 462 उद्योग बिना फायर एनओसी के चल रहे हैं।
विज्ञापन

बिना एनओसी के सबसे अधिक उद्योग बीबीएन क्षेत्र में है। इसके अलावा सोलन और परवाणू भी इसमें शामिल हैं जिनके पास फायर एनओसी नहीं है। इन उद्योगों को फायर एनओसी लेने के लिए पहले नोटिस भी जारी हुए थे। इस बीच कुछ उद्योगों ने एनएओसी के लिए आवेदन भी किया था। कुछ उद्योगों के पास अभी भी फायर एनओसी नहीं है। इनकी सूची तैयार कर कार्रवाई के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग प्राधिकरण को भेजी उद्योगों की लिस्ट : डॉ. शिव कुमार
कमांडेंट होमगार्ड डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि अग्निशमन विभाग को उद्योगों में आग से निपटने की व्यवस्था के साथ फायर एनओसी की जांच के निर्देश दिए थे। इनमें कुल 610 उद्योग बिना फायर एनओसी के पाए गए। इसमें से 198 ने फायर एनओसी ली है जबकि 462 अभी भी बिना एनओसी के चल रहे हैं। इन पर कार्रवाई के लिए उद्योग प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed