फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   445 samples sent for testing from Solan

कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सोलन जिले से भेजे 445 सैंपल

Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
सोलन। सोलन जिला से कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए 445 व्यक्तियों के सैंपल केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि 445 सैंपल में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 138, नागरिक अस्पताल बद्दी से 50, ईएसआई अस्पताल काठा से 11, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 45, नागरिक अस्पताल अर्की से 63, नागरिक अस्पताल कंडाघाट से 8, ईएसआई अस्पताल परवाणू से 63, एमएमयू कुमारहट्टी से 28 तथा कोविड केयर सेंटर कालूझिंडा से 39 सैंपल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला में अभी तक कोविड-19 के कुल 1055 रोगी पॉजिटिव आए हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना के 360 रोगी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि जिले से अभी तक 28,287 सैंपल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। उन्होंने खांसी, जुखाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed