फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ईवीएम और वीवीपैट मशीनें सहायक निर्वाचन अधिकारियों को सौंपी

ईवीएम और वीवीपैट मशीनें सहायक निर्वाचन अधिकारियों को सौंपी

Sat, 30 Mar 2019 10:42 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
सोलन। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि सोलन जिला के अर्की, नालागढ़, सोलन, कसौली और दून विधानसभा क्षेत्रों के लिए लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत ईवीएम मशीनें और वीवीपैट मशीनें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों को सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के कुल 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 704 कंट्रोल यूनिट, 704 बैलेट यूनिट के अलावा 716 वीवीपैट मशीनें भेजी गईं। अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए 166-166 कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट, 169 वीवीपैट मशीनें, नालागढ़ के लिए 139-139 कंट्रोल यूनिट और बेलट यूनिट, 141 वीवीपैट मशीनें और सोलन के लिए 157-157 कंट्रोल यूनिट, बेलट यूनिट और 159 वीवीपैट मशीनें भेजी गई हैं। इसी तरह कसौली के लिए 124-124 कंट्रोल और बेलट यूनिट दिए गए। इसके अलावा 127 वीवीपैट मशीनें भी भेजी गईं। दून विधानसभा क्षेत्र के लिए 118-118 कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट, 120 वीवीपैट मशीनें सहायक निर्वाचन अधिकारी को दी गई हैं। उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच तमाम ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का स्ट्रांग रूम में सील बंद करके भंडारण किया जाएगा। आगामी 19 मई को इनका मतदान में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed