{"_id":"5c334210bdec2256d5718f08","slug":"41546863120-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के माल रोड पर बिजली की तारों में आग लगने से मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के माल रोड पर बिजली की तारों में आग लगने से मची अफरा तफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालरोड पर बिजली तारों में आग से मची अफरा-तफरी
सोलन शहर में पांच मिनट तक आग से होते रहे धमाके, विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित
विद्युत कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर तार किए दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर के माल रोड पर पीएनबी बैंक के समीप बिजली तारों में आग लग गई। तार टूटने के बाद आग बुझ पाई जिससे बाजार में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। करीब पांच मिनट तक बिजली के खंभे में लगे तार से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद विद्युत कर्मियों ने मौके पर तार सड़क से किनारे किए।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढे़ दस बजे मालरोड पर पीएनबी बैंक के समीप स्थित बिजली के तारों में एकदम पटाखों के साथ आग लग गई। इस दौरान माल रोड पर मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधार भागने लगे। करीब पांच मिनट के बाद तार के खंभे से गिरने के बाद आग बूझ गई। इसके बाद इसकी सूचना विद्युत बोर्ड को दी गई। विद्युत कर्मचारी बिजली बंद कर मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। तार की मरम्मत के बाद विद्युत सप्लाई को बहाल किया गया।
विद्युत बोर्ड के एसडीओ मनीष आर्या ने बताया कि विद्युत लाइन पर अधिक भार पड़ने से वह गर्म हो गई थी जिसके बाद उसने आग पकड़ ली थी। बताया कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया था जिसके बाद तार दुरुस्त कर दिए हैं।