फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ में नप की नवनिर्मित 14 दुकानें व पार्किंग नीलाम

नालागढ़ में नप की नवनिर्मित 14 दुकानें व पार्किंग नीलाम

Tue, 11 Dec 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। शहर में प्रथम मंजिल पर बनी दुकानों व मिनी सचिवालय परिसर में परिषद की देखरेख वाली पार्किंग को नीलाम कर दिया है। इस नीलामी से परिषद को इस वर्ष 5.78 लाख रुपये की आय में इजाफा हुआ है। इसमें से पार्किंग के 15 माह में 1.10 लाख, जबकि प्रतिमाह दुकानों से 38,500 रुपये की आय प्राप्त होगी। प्रथम मंजिल में बनी 17 दुकानों व परिषद के अधीन आने वाली मिनी सचिवालय पार्किंग की नीलामी परिषद सभागार में रखी थी, जिनमें से 3 दुकानों की नीलामी नहीं हो पाई है, जबकि परिषद ने 14 दुकानों व पार्किंग की नीलामी कर दी है। इसमें सर्वाधिक दुकान की बोली 5600 रुपये गई है, जबकि न्यूनतम बोली 1900 रुपये में हुई है। यह नीलामी सर्विस टैक्स सहित हुई है, जिसके तहत बोलीदाताओं को सर्विस टैक्स भी चुकाना होगा। नवनिर्मित प्रथम मंजिल वाली दुकानों की नीलामी आमंत्रित की थी, जिसमें 1 गोल मार्केट, 4 पुराने छात्र स्कूल के सामने, 9 एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप शामिल रहीं। इससे पूर्व मई माह में परिषद द्वारा निर्मित 23 दुकानें व 2 हाल की नीलामी की थी, जिससे परिषद को प्रतिमाह 1,39,240 रुपये की मासिक आय में इजाफा हुआ था। वहीं बीते वर्ष जुलाई माह में भी नगर परिषद नालागढ़ ने नवनिर्मित 43 में से 41 दुकानें नीलाम की थी, जिससे परिषद को मासिक आय में 3,44,400 रुपये का इजाफा हुआ था। नगर परिषद शहर में बनाई गई दुकानों व लीज के प्लाट से अर्जित होने वाली मासिक आय से प्राप्त धनराशि को विकास कार्यों सहित अन्य कामों में खर्च करती है। परिषद अध्यक्ष नीरू शर्मा ने कहा कि परिषद की नवनिर्मित 17 में से 14 दुकानों सहित पार्किंग की नीलामी कर दी है। उन्होंने कहा कि बोलीदाताओं को नीलाम की गई दुकानों से सर्विस टैक्स भी चुकाना होगा और नीलामी से मिलने वाली राशि को शहर के विकासात्मक कार्यों पर लगाया जाता है। इस अवसर पर नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी, पार्षद सरोज शर्मा व पवन कुमार, सर्वेयर बलजीत राणा, लिपिक अमृत लाल व दीपक कुमार सहित बोलीदाता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed