फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   चायल, कसौली और बड़ोग में बर्फबारी के सीजन में विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

चायल, कसौली और बड़ोग में बर्फबारी के सीजन में विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

Wed, 21 Nov 2018 09:55 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
चायल, कसौली और बड़ोग में बर्फबारी से निपटने को तैयार रहें विभाग
विज्ञापन

उपायुक्त ने सोलन में ली विभागों की बैठक, सर्दियों के लिए पुख्ता प्रबंध करने की सलाह
खाद्य आपूर्ति विभाग को खाद्यानों और स्वास्थ्य विभाग को दवाओं का बंदोबस्त रखने को कहा
अमर उजाला ब्यूूरो
सोलन। उपायुुक्त विनोद कुमार ने कहा है कि सर्दियों के दौरान बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों को अलर्ट रहने की जरूरत है। जिन क्षेत्रों में बर्फबारी का ज्यादा प्रभाव रहता है, उनमें तैयारियां अभी से करनी होंगी। उन्होंने कहा कि चायल, कसौली और बड़ोग बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र हैं। इनमें आम लोगों को कोई परेशानी पेश न आए, इसके लिए लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य और बिजली बोर्ड समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी सजग रहें। उपायुक्त बुधवार को सोलन में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सर्दियों में लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने एवं नुकसान को न्यूनतम स्तर पर रखने के लिए विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय एवं उचित तैयारी जरूरी है। विनोद कुमार ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सर्दियों के दृष्टिगत जिले के मार्गों एवं संपर्क मार्गों का उचित रखरखाव सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने विभाग को विभिन्न सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को जिले में पेयजल आपूर्ति एवं सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता आवश्यकतानुसार सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड को निर्देश दिए कि सर्दियों के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति सुचारु रखी जाए और विभिन्न विद्युत लाइनों का रखरखाव एवं मरम्मत उचित रहे। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि सर्दियों के दृष्टिगत विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की सुचारु आपूर्ति हो। उन्होंने रसोई गैस तथा मिट्टी तेल के समुचित भंडारण के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को जिले के अस्पतालों तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाओं का भण्डारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई दलों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये रहे बैठक में मौजूद
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने बैठक का संचालन किया। इसके अलावा बैठक में एसडीएम सोलन रोहित राठौर, उपमंडल अधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा, एसडीएम कंडाघाट डॉ. संजीव धीमान, प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड सोलन के अधीक्षण अभियंता एसके सेन, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन सुरेश सिंघा, सहायक आयुक्त परवाणू एसपी जसवाल, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी सतीश अग्रवाल तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed