फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   स्वच्छता अभियान से नेता-संस्थाएं गायब, नहीं उठा कचरा, सड़क किनारे पड़ा रहा कूड़ा

स्वच्छता अभियान से नेता-संस्थाएं गायब, नहीं उठा कचरा, सड़क किनारे पड़ा रहा कूड़ा

Mon, 17 Sep 2018 12:40 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान से नेता-संस्थाएं गायब, नहीं उठा कचरा, सड़क किनारे पड़ा रहा कूड़ा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा अभियान पर सोलन नगर परिषद गंभीर नजर नहीं आ रही। इस दौरान सोलन शहर में जहां नियमित सफाई और अभियान शुरू होने के बाद इसमें तेजी लाई जानी थी। अभियान शुरू के 48 घंटों में ही महज औपचारिकता में सिमट गया। पिछले साल इन दिनों प्रधानमंत्री के आह्वान पर राजनेताओं समेत, प्रशासनिक अधिकारियों व कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने झाड़ू उठा लिया था। इस बार ये सभी संस्थाएं गायब रहीं। इस वजह से सोलन की हालत रविवार को बदसूरत बनी रही।

शहर भर में लगे गंदगी के ढेर दिन भर झाड़ू का इंतजार करते रहे। नगर परिषद की ओर से कोई पहल नहीं की गई। आलम यह रहा कि गंदगी के ढेर से बचकर लोग निकलते नजर आए। आगामी दो अक्टूबर तक देश भर में स्वच्छता अभियान शुरू हो चुका है। सोलन में भी इसे नगर परिषद ने जोरशोर से शुरू करने की बात कही थी। इसके लिए बाकायदा तैयारियां भी की गईं लेकिन अभियान सिरे नहीं चढ़ पाया। बाजार की मुख्य सड़क से शहर के अंदर गलियों तक में गंदगी ही गंदगी रविवार को पसरी रही।
विज्ञापन


शहर में यहां लगे रहे कूड़े के ढेर
स्वच्छता अभियान के दौर में शहर में कूड़े के ढेर सुंदरता को दाग लगाते रहे। आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रविवार को जोणाजी रोड़, राजगढ़ रोड़ पर खुले में कूड़े के ढेर लगे रहे। इन ढेरों पर जानवर मंडराते रहे तो लोग मुंह छिपाकर पास से गुजरते नजर आए। कोई भी सफाई कर्मचारी इनके आसपास नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी की वजह से नहीं हुई सफाई : देवेंद्र
नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर का कहना है कि रविवार को छुट्टी की वजह से सफाई नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि सोमवार को पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और सफाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को छुट्टी की वजह से कई बार ऐसी समस्या रहती है। लेकिन भविष्य में इसे सुधारने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed