फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अश्वनी खड्ड में उतरने पर प्रतिबंध

अश्वनी खड्ड में उतरने पर प्रतिबंध

Wed, 11 Jul 2018 11:11 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
अश्वनी खड्ड में उतरने पर प्रतिबंध

सतवीर सिंह

विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। साधुपुल के पास अश्वनी खड्ड के पानी में उतरने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही आसपास के होटलों को भी पर्यटकों को नदी में जाने से रोकने की हिदायत दी है ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके। बरसात का मौसम शुरू होते ही प्रशासन ने यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने खड्ड में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे न केवल पानी को दूषित होने से रोका जा सकेगा बल्कि दुर्घटनाओं से भी बचा जा सकेगा। वहीं सफाई का जिम्मा पर्यटन विभाग का रहेगा। छुट्टियों में अधिकतर पर्यटक परिवार सहित सैर-सपाटे के लिए आते है। जिन्हें अश्वनी खड्ड के पानी में मस्ती करते आम देखा जा सकता है। पर्यटक अपनी जान की परवाह किए बगैर खड्ड में जाते हैं। इससे पहले यहां पर पर्यटकों को पानी में जाने से रोकने के लिए बोर्ड लगाए गए थे। इनका सरेआम उल्लंघन हो रहा है।

2016 में हुआ था हादसा
2016 में साधुपुल की इस अश्वनी खड्ड में बरसात में अचानक से पानी का स्तर बढ़ गया था। देखते ही देखते नदी के किनारे बनाए हट्स के साथ ट्रक तक बह गए थे। गनीमत रही कि उस समय कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बरसात में काई भी अनहोनी न हो, प्रशासन ने पर्यटकों को पानी में जाने से रोकने के लिए प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन


पानी में जाने पर है प्रतिबंधि : संजीव धीमान
कंडाघाट के एसडीएम संजीव धीमान ने बताया कि बरसात में साधुपुल की अश्वनी खड्ड के पानी में पर्यटकों के जाने पर प्रशासन ने रोक लगा दिया है। उन्होंने बताया कि यहां पर पानी में उतरने वालों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कहा कि पहले भी यहां न जाने के लिए सूचना बोर्ड लगा रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed