फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   गलियां दे विच हमर कूकदी पर थिरका सोलन

गलियां दे विच हमर कूकदी पर थिरका सोलन

Sun, 24 Jun 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
गलियां दे विच हमर कूकदी पर थिरका सोलन
तीन बजे से स्थानीय कलाकारों ने दी प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। पंजाब के उभरते हुए गायक गुरनाम भुल्लर ने शूलिनी मेले की तीसरी और अंतिम संध्या में खूब रंग भरे। उन्होंने एक के बाद एक पंजाबी गाने पेश कर करीब दो घंटे तक दर्शकों का मनोरंजन किया।

आखिरी सांस्कृतिक संध्या देर रात 12 बजे तक चली। संध्या की शुरुआत दिन में तीन बजे से ही हो गई थी। देर रात करीब दस बजे मंच पर पहुंचे गायक गुरनाम भुल्लर ने गलियां दे विच हमर कुकदी, फोन मार दी, जिन्ना मैं तेरा करदी, रख ली प्यार नाल जिमे मर्जी और ड्राइवरी समेत अन्य गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शूलिनी मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिकरत की। इससे पूर्व करीब सात बजे से स्थानीय कलाकारों ने लोगों का आखिरी संध्या में खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान ठियोग के पहाड़ी गायक किशन वर्मा ने पहाड़ी नाटी पेश की। करीब नौ बजे से दस बजे तक गायक पूर्ण शिवा ने लोगों को बॉलीवुड गीतों को प्रस्तुत किया। पूर्ण शिवा ने मां शूलिनी का श्लोक सुनाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने मैं तेनू समझावां की, दिल दियां गलां, गुलाबी आंखें, जग घुमेया सहित डांसिंग नंबर लोगों को सुनाकर मेले में चार चांद लगा दिए। शूलिनी मेले की अंतिम संध्या को देखने के लिए शहर के ठोडो ग्राउंड में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। शाम सात बजे से ही ठोडो ग्राउंड में लोगों का आना शुरू हो गया था। पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर ने पंजाबी गानों के तड़के के साथ शूलिनी मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कलाकारों ने पेश किए कार्यक्रम
शूलिनी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का दौरा तीन बजे से शुरू हुआ। इस दौरान हिमानी कला मंच, गोपाल धीमान, कुलदीप धीमान, आशा कंवर, अनिल मान, महासू युवक मंडल, सुरेंद्र शर्मा, धाल्टा कला मंच, नीरज शर्मा, आईएस चांदनी, अतुल राजटा, वीरेंद्र राहुल, बाबूराम आजाद, सुनीता शांडिल, संजीव धीमान, पूजा कला मंच, कैलाश शर्मा, कमल कुमार, पूजा कला मंच तारादेवी, झंकार म्यूजिकल, वीरेंद्र डोगरा, आरची कश्यप, यशपाल चंदेल, परिणीता, नीलम, लेखराम, किशोर कुमार, संदीप सैडी, रिया ठाकुर, नितिन तोमर, बिमला चौहान, अक्षरा वर्मा, हंसराज म्यूजिकल ग्रुप, राजेंद्र शर्मा, दीपिका म्यूजिकल ग्रुप, रोहित ठाकुर, नवीन कुमार, अंकुश अत्री, शिवदत ठाकुर, लोकेेंद्र चौहान, पंकज डोगरा, कार्तिक ठाकुर, प्रमोद, जसवंत, सरगम कला मंच, असीम शर्मा, हितेश, सुमन म्यूजिकल ग्रुप, इंदू बाला, सिया सिंह, तुषार वर्मा, नटराज कला केंद्र, सीताराम शर्मा, विवानी सिंह, मेघा और शिवरानी शर्मा ने प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed