{"_id":"5ac649654f1c1bcb618b5817","slug":"41522944357-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णगढ़ में शराब के ठेके की जगह बदलने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णगढ़ में शराब के ठेके की जगह बदलने पर बवाल
Updated Thu, 05 Apr 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठाड़ (सोलन)। कृष्णगढ़ पंचायत में शराब के ठेके का स्थान बदले जाने पर बवाल हो गया है। ग्रामीणों ने ठेके को पुरानी जगह ले जाने की चेतावनी दी है। ऐसा न करने की सूरत में ग्रामीण सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को पंचायत प्रधान से मिलकर इस बाबत शिकायत भी की। पंचायत प्रधान रामनाथ वशिष्ठ ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि पंचायत पूरे मामले की जांच कर रही है। ठेकेदार को जहां जगह दी थी वहां से उसने मनमर्जी से ठेके को बदल दिया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में यह ठेका बस स्टैंड के नजदीक मुख्य बाजार में था। लेकिन यहां पर शोरशराबा और सार्वजनिक जगह तथा लोगों के विरोध के कारण इसे बस स्टैंड से एक किलोमीटर गांव बशोल नालका शिफ्ट करवा दिया था। लेकिन अभी हाल ही में 31 मार्च के बाद ठेकेदार ने बिना पंचायत को विश्वास में लिए यह ठेका दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। ठेके के नजदीक कृष्णगढ़ पब्लिक स्कूल, ओला पीर बाबा की दरगाह, आईटीआई के अलावा एक मंदिर भी है। ठेके को बंद करने या पहले वाली जगह पर ही शिफ्ट करने के लिए पंचायत को स्कूल, दरगाह कमेटी और गांव के लोगों ने लिखित में शिकायत पत्र सौंपे हैं। प्रधान ने पंचायत प्रस्ताव सहित सभी शिकायतें सहायक आयुक्त कराधान सोलन को कार्रवाई के लिए भेज दी हैं। वहीं लोगों ने चेताया कि यदि यह ठेका यहां से बदला नहीं गया तो लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विभाग से करें मामले की शिकायत : विजय
आबकारी एवं कराधान निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं है। उन्होंने पंचायत से आह्वान किया है कि वे लिखित रूप में विभाग को ठेके की शिकायत सौंपे। इसके बाद विभाग कार्रवाई अमल में लाएगा। यदि ठेकेदार ने मनमर्जी से स्थान बदला है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ठेके को पंचायत द्वारा निर्धारित की जगह पर खोला जाएगा।