{"_id":"5a1301b14f1c1bb6678bcdab","slug":"41511195057-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर्स दिवस पर समारोह कुठाड़ में होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर्स दिवस पर समारोह कुठाड़ में होगा
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन सोमवार को सोलन में हुआ। बैठक में जिलास्तर पर मनाए जाने वाले पेंशनर दिवस में हिस्सा लेने पर चर्चा की गई। संघ के महासचिव मनोहर सिंह कंवर ने बताया कि जिलास्तरीय पेंशनर्स दिवस कुठाड़ में आयोजित होगा। बैठक में संघ की लंबे समय से चली आ रही मांगों जिनमें भत्ते को मूल पेंशन में शामिल करने व लंबित मेडिकल बिल के भुगतान के लिए बजट का प्रावधान करने बारे सरकार से मांग की गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान नरोत्तम शर्मा की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में प्रकाश चंद, रोशन लाल वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, महिंद्र शर्मा, बंसी लाल, रोशन लाल सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन