{"_id":"552fe4972d2fb23b5694f29721221cdf","slug":"40-special-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन से आज चलेंगी 40 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएन से आज चलेंगी 40 अतिरिक्त बसें
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएन के कामगारों को दिवाली पर यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए परिवहन निगम ने 40 अतिरिक्त बसें चलाई है। यह सभी बसें मंगलवार सुबह से चालू हो गई। बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ में उद्योगों में कार्य करने वाले कामगार दिवाली पर अवकाश होने के कारण मंगलवार को ही अपने घरों को रवाना हो गए। कामगारों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने बद्दी व नालागढ़ से चालीस अतिरिक्त बसें चलाई है जिसमें 20 बसें नालागढ़ डिपो, 10 ऊना व 10 परवाणू से मंगाई गई है।
विज्ञापन
यह सभी बसें ऊना, मंडी, दिल्ली, अंबाला, चंडीगढ़, बिलासपुर व चंबा को सीधी जाएंगी। चंबा के लिए विभाग ने एक नई बस हाल में ही शुरू की है जिसे शिमला से जोड़ा गया है। शिमला से यह बस 4.40 बजे रवाना होती है तथा नालागढ़ से यह बस साढ़े 9 बजे चंबा के लिए रवाना होती है। वहीं चंबा से आने वाली बस सुबह पौने छह बजे नालागढ़ से शिमला के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन
नालागढ़ के अड्डा प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि नाइट ड्यूटी करने वाले कामगार मंगलवार सुबह व नाइट ड्यूटी करने वाले कामगार बुधवार सुबह दिवाली मनाने के लिए अपने घरों को रवाना होंगे। इसे देखते हुए निगम ने अतिरिक्त बसे चलाई है। क्षेत्रीय प्रभारी सुरेश धीमान ने बताया कि यह बसें अभी कामगारों को छोड़ने के लिए लगाई गई है। उसके बाद कामगारों को लेने के लिए चंडीगढ़, अंबाला, ऊना के लिए भी बसें लगाई जाएंगी। नालागढ़ से सीधे बसे मंडी के लिए भी जा रही है।
विज्ञापन