फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   4 health suppliment samples failed

बद्दी से भरे हेल्थ सप्लीमेंट के चार सैंपल फेल

Sat, 26 Sep 2020 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
सोलन। लोगों की सेहत से जुड़े उत्पादों के सैंपल लगातार फेल हो रहे हैं। अब हेल्थ सप्लीमेंट के चार सैंपल फेल हो गए हैं। इसका खुलासा कंडाघाट में संयुक्त जांच प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई कर फैक्ट्री संचालकों को नोटिस भेज दिए हैं। नोटिस का 30 दिनों के अंदर संतोषजनक जवाब न आने पर एडीएम कोर्ट में केस चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सभी सैंपल विभाग की टीम में बद्दी की फैक्ट्री से भरे थे। फेल सैंपलों में प्रोटीन पाउडर, विटामिन-सी टेबलेट, डाइटरी सप्लीमेंट, कफ सिरप शामिल हैं। इनमें से प्रोटीन पाउडर और डाइटरी सप्लीमेंट का सैंपल सब स्टैंडर्ड, विटामिन-सी और सिरप का सैंपल मिस ब्रांडिड पाया गया है। सैंपलों के फेल होने के बाद फैक्ट्री संचालकों को 3 से 5 लाख का जुर्माना तक भुगतना पड़ सकता है। उधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा ने कहा कि विभाग ने कार्रवाई कर नोटिस भेजे हैं। कहा कि सब स्टैंडर्ड पर तीन और मिस ब्रांडिड पर पांच लाख जुर्माना लगाया जाएगा। निरीक्षण की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन

आटा और दाल के सैंपल भरे
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर सेवरा चंडी से आटा और चने दाल का सैंपल भरा है। दोनों सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट भेजा है। कारोबारी के खिलाफ सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई थी। अब विभाग ने सैंपलों को भरा है। इसकी रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed