फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   4 crore approved for the construction of 50 bed hospital in Dharampur notification

धर्मपुर अस्पताल के निर्माण के लिए पहले चरण में चार करोड़ मंजूर

Fri, 20 Aug 2021 07:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
4 crore approved for the construction of 50 bed hospital in Dharampur notification
4 crore approved for the construction of 50 bed hospital in Dharampur notification
धर्मपुर (सोलन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर को अपग्रेड करने की स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही अस्पताल निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर कर दी है। इसके लिए प्रशासन ने 50 बिस्तर क्षमता का अस्पताल बनाने के लिए सीएचसी धर्मपुर के साथ लगती जमीन चयनित की है।
विज्ञापन

अस्पताल के नए भवन की आधारशिला जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रखेंगे। जिला सहकारी एवं विपणन उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, धर्मपुर पंचायत समिति के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंगला ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल को अपग्रेड करने की अधिसूचना जारी हो गई है। अस्पताल के अपग्रेड होने के बाद सात चिकित्सकों में शिशु रोग, महिला रोग समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती का कार्य चल रहा है। 50 बिस्तर क्षमता का अस्पताल बनने से धर्मपुर ब्लॉक की लगभग डेढ़ दर्जन पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल में अनेकों टेस्ट की सुविधा भी मिलेगी। अस्पताल भवन के निर्माण करने के लिए राजस्व विभाग की और से स्वास्थ्य विभाग की तीन बीघा भूमि का चयन कर लिया है। इस पर अस्पताल के भवन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed