{"_id":"6a4f8d7de485703e560cc2de","slug":"3990-grams-of-chitta-synthetic-drug-seized-from-a-rented-room-in-baddi-one-arrested-solan-news-c-176-1-ssml1044-173541-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में किराए के कमरे \nसे 39.90 ग्राम चिट्टे बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में किराए के कमरे से 39.90 ग्राम चिट्टे बरामद, एक गिरफ्तार
Thu, 09 Jul 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश का रहने वाला है आरोपी, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक किराए के कमरे में छापा मारकर 39.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार, पुलिस की स्पेशल टीम को क्षेत्र में नशा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दावत चौक बद्दी के समीप स्थित एक किराए के कमरे पर अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे से 39.90 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोनू कुमार शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले गोन पट्टी का रहने वाला है, जो यहां रहकर अवैध नशे का कारोबार कर रहा था। बद्दी पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया आरोपी को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशा कहां से लाया था और बद्दी में किसे सप्लाई करने वाला था।