फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   360 candidates gave counseling for physical teachers

Solan News: शारीरिक शिक्षकों के लिए 360 अभ्यर्थियों ने दी काउंसलिंग

Tue, 09 Jun 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
जिले में भरे जाएंगे 14 पद, 5 दिनों तक चली प्रक्रिया
विज्ञापन

अतिम दिन उपनिदेशक कार्यालय में 45 प्रतिभागी पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के 14 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। उपनिदेशक कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। असे लेकर उम्मीदवारों में भारी उत्साह देखने को मिला। पांच दिनों तक चली प्रक्रिया में कुल 360 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंतिम दिन 45 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत से ही युवाओं में काफी क्रेज देखा गया। रोजगार कार्यालयों से शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए आयोजित काउंसलिंग के शुरुआती दो दिनों के भीतर ही 165 प्रतिभागी सोलन पहुंच चुके थे। उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक जिला सोलन राजकुमार पराशर ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया शारीरिक शिक्षक भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2011 के कड़े प्रावधानों के तहत पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर 14 पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन

काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए पहले ही सख्त हिदायत जारी की थी। विभाग के नियमों के अनुसार, सभी योग्य उम्मीदवारों को तय तारीख और समय पर अपने सभी मूल दस्तावेजों और उनकी सत्यापित प्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य किया गया था। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी का नाम शॉर्टलिस्टेड सूची में शामिल था, लेकिन वह 9 जून को काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हो सका, तो उसे भविष्य में दोबारा कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed