{"_id":"576d177e4f1c1bd632b4889e","slug":"35-hundered-prospectus-sold","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन कॉलेज में एडमिशन के लिए मारामारी, 3500 प्रोस्पेकटस बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन कॉलेज में एडमिशन के लिए मारामारी, 3500 प्रोस्पेकटस बिके
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 25 Jun 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय कालेज में प्रवेश लेने के लिए युवाओं की होड़ लगी है। एडमिशन के पांचवे दिन 3500 से अधिक प्रवेश प्रपत्र बिक चुके हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कालेज में प्रवेश लेने के लिए युवाओं की होड़ लगी है। एडमिशन के पांचवे दिन 3500 से अधिक प्रवेश प्रपत्र बिक चुके हैं। अभी दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों की भारी भीड़ पहुंच रही है। जिसे देखते हुए कालेज प्रबंधन ने 1000 अतिरिक्त प्रोस्पेक्टस छपवाकर काउंटर पर सजा दिए हैं।
विज्ञापन
25 जून एडमिशन की अंतिम तिथि होने के कारण कालेज प्रशासन ने यह कदम उठाया है। उधर, शुक्रवार का कालेज में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी प्रोस्पेक्सटस पाने और इसे जमा करवाने केलिए घंटो लंबी कतारों में खड़े रहे। फीस जमा करवाने के लिए दो ही काउंटर की व्यवस्था होने के कारण छात्र-छात्राओं को धूप में अपनी बारी के लिए लंबा इंजतार करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके साथ ही एडमिशन फार्म को अटेस्ट करवाने के लिए कालेज में केवल दो ही प्रोफेसर उपस्थित होने के कारण यहा पर भी विद्यार्थियों को लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ा। जिससे विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
कल के बाद मैरिट लिस्ट का इंतजार
कालेज द्वारा 26 और 27 जून को रूसा सिस्टम के तहत कला, विज्ञान और कामर्स विषय के पहले समेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मैरिट लिस्ट लगा दी जाएगी। अपने पसंद के विषयों में प्रवेश के लिए सोलन, सिरमौर, शिमला, किन्नौर आदि क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं डिग्री कालेज में आ रहे है।
वही यह छात्र-छात्राएं प्रवेश प्रक्रिया में सहायता करने के उददेश्य से कालेज के विभिन्न छात्र संगठनों जैसे एनएसयूआई, एसएफआई और एबीवीपी के सदस्यों ने गाइडेंस ब्यूरो का लाभ भी उठा रहे है।
उम्मीद से कहीं ज्यादा बिके प्रपत्र: प्रिंसिपल
कालेज की प्रिंसिपल द्वारिका धरेला ने बताया कि एडमिशन के पांचवे ही दिन उम्मीद से कहीं ज्यादा प्रास्पेक्टस बिक गए। जिसके बाद एक हजार और प्रास्पेक्टस छपवाए गए है। 25 जून तक अगर ऐसा ही रिस्पांस रहा तो एडमिशन की अंतिम तिथि तक यह सारे प्रास्पेक्टस बिकने की उम्मीद है। वही मैरिट सूची को लगाने के बाद ही आगे की औपचारिक्ताएं की जाएंगी।